फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shri Ram Lalla will be consecrated in Ayodhya and Shri Ram Darbar will be consecrated in Kashi.

Varanasi News: अयोध्या में श्रीरामलला और काशी में होगी श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

Thu, 18 Jan 2024 03:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Lalla will be consecrated in Ayodhya and Shri Ram Darbar will be consecrated in Kashi.
अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ काशी में श्रीरामदरबार के साथ अन्य देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 22 जनवरी को मंदिरों के अलावा घरों में भी प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है। शहर में कई मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान होंगे।
विज्ञापन

पातालपुरी मठ में जीर्णोद्धार के बाद 13 देव विग्रहों की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मठ के पीठाधीश्वर बालकदास महाराज ने बताया कि पहले से मौजूद विग्रहों में श्रीराम और शिव दरबार के अलावा राधा-कृष्ण, लक्ष्मी-नारायण, दुर्गा जी विराजमान हैं। यहां अनुष्ठान 18 से 24 जनवरी तक चलेंगे। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होगी। जबकि 24 तक श्रीरामकथा होगी।
विज्ञापन

वहीं, शिवदासपुर क्षेत्र के सिंधोरिया कॉलोनी में 25 साल पुराने हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद 22 जनवरी को ही प्राण प्रतिष्ठा होनी है। संयोजक अनिल सिंह ने बताया कि मंदिर में हनुमान जी के अलावा शिव जी, मां दुर्गा, मां सरस्वती, भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गइ है। पहड़िया क्षेत्र के गणपति नगर कॉलोनी में भी बने शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा इसी दिन होगी। संयोजक बृजेश सिंह ने बताया कि मंदिर में शिव जी के अलावा रामदरबार, मां दुर्गा, गणेश जी, विष्णु, सूर्यदेव की प्रतिमा स्थापित की गई है। वहीं, तेलियाना की बबिता अग्रहरि अपने घर में भगवान श्रीहरि विष्णु व माता लक्ष्मी को विराजमान कराकर प्राण प्रतिष्ठा कर रही हैं। बबिता ने बताया कि जैसे ही श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तिथि घोषित हुई, मैंने भी घर में मंदिर स्थापित करने का निश्चय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed