{"_id":"61a39a3de039dd63b461adbe","slug":"shri-kashi-vishwanath-temple-closed-for-three-days-after-shayan-aarti-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्री काशी विश्वनाथ मंदिरः शयन आरती के बाद तीन दिनों के लिए बंद हुआ बाबा का दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री काशी विश्वनाथ मंदिरः शयन आरती के बाद तीन दिनों के लिए बंद हुआ बाबा का दरबार
Sun, 28 Nov 2021 08:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 28 Nov 2021 08:33 PM IST
सार
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की साफ-सफाई व दीवारों के जीर्णोद्धार के लिए बाबा का दरबार आम श्रद्धालुओं के लिए एक दिसंबर तक बंद रहेगा। इस दौरान बाबा की आरती, पूजन व विधान अपने नियमानुसार संपन्न होंगे।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की साफ-सफाई और एनामेल पेंट हटाने के लिए बाबा का दरबार 29 नवंबर से एक दिसंबर तक आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। 29 और 30 नवंबर को मंदिर 12-12 घंटे और एक दिसंबर को 24 घंटे के लिए मंदिर बंद रहेगा।
विज्ञापन
रविवार को शयन आरती के बाद मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए। रविवार को सुबह से ही श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। बाबा दरबार के तीन दिनों तक बंद होने की सूचना पर मंगला आरती के बाद से ही सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने बाबा का दर्शन किया।
विज्ञापन
सुबह से शुरू हुआ दर्शन पूजन देर रात तक चलता रहा। श्रद्धालुओं की कतार बांसफाटक से होते हुए गोदौलिया को छू रही थी। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि 29 और 30 नवंबर को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक बाबा का मंदिर बंद रहेगा।
विज्ञापन
जीर्णोद्धार के लिए लिया गया निर्णय
एक दिसंबर को 24 घंटे के लिए मंदिर को बंद रखा जाएगा। 13 दिसंबर को होने वाले लोकार्पण के लिए मंदिर की साफ-सफाई व दीवारों के जीर्णोद्धार के लिए यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान बाबा की आरती, पूजन व विधान अपने नियमानुसार संपन्न होंगे।