फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shri Baba Batuk Bhairav mandir decorated with flowers on greenery and water sports

Varanasi: 1008 दीपों व सवा किलो कपूर से उतारी बटुक भैरव की आरती, 15 मीटर लंबी गुफा से गुजरने के बाद मिला दर्शन

Sun, 25 Aug 2024 08:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 25 Aug 2024 08:08 PM IST
सार

हरियाली एवं जलविहार शृंगार पर श्री बाबा बटुक भैरव का दरबार फूलों से सजा। इस दौरान 1008 दीपों और सवा किलो कपूर से बटुक भैरव की आरती उतारी गई। वहीं 15 मीटर लंबी गुफा से गुजरने के बाद बटुक भैरव के दर्शन मिले। 

विज्ञापन
Shri Baba Batuk Bhairav mandir decorated with flowers on greenery and water sports
भक्तों को बटुक भैरव के मनोहारी स्वरूप के दर्शन हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महादेव के बाल स्वरूप बटुक भैरव के हरियाली और जलविहार शृंगार में मंदिर परिसर का स्वरूप ही भव्य नजर आ रहा था। 15 मीटर लंबी गुफा से गुजरने के बाद श्रद्धालुओं को मयूर सिंहासन पर विराजमान बटुक भैरव के मनोहारी स्वरूप के दर्शन हुए। बाबा की नयनाभिराम झांकी के दर्शन के लिए भोर से ही कतार लग गई थी और शयन आरती तक दर्शन पूजन का सिलसिला चलता रहा।

विज्ञापन


रविवार को रात्रि में बटुक भैरव का 1008 दीपों और सवा किलो कपूर से आरती उतारकर बालस्वरूप को शयन कराया गया। इसके पूर्व प्रातः पांच बजे बाबा का पंचामृत स्नान के बाद मंगला आरती हुई। रात्रि नौ बजे बाबा की महाआरती हुई। महंत राकेश पुरी ने बाबा की महाआरती 1008 बत्ती वाले दीपक एवं सवा किलो कपूर से उतारी। महाआरती के दौरान 51 भक्त डमरू बजा रहे थे।
विज्ञापन


गुफा में सजे थे सांप-बिच्छू और पक्षी

Shri Baba Batuk Bhairav mandir decorated with flowers on greenery and water sports
भक्तों को बटुक भैरव के मनोहारी स्वरूप के दर्शन हुए - फोटो : अमर उजाला
श्री बाबा बटुक भैरव के दरबार, गर्भगृह एवं मंदिर परिसर में हरियाली शृंगार तथा जल विहार झांकी की सजावट भव्य स्वरूप में की गई थी। मंदिर परिसर के बाहर गुफा रूपी मार्ग बनाया गया था। इसकी सज्जा में लगाए गए सांप, बिच्छू, पक्षी आदि जीवंतता का अहसास करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed