Varanasi: 1008 दीपों व सवा किलो कपूर से उतारी बटुक भैरव की आरती, 15 मीटर लंबी गुफा से गुजरने के बाद मिला दर्शन
हरियाली एवं जलविहार शृंगार पर श्री बाबा बटुक भैरव का दरबार फूलों से सजा। इस दौरान 1008 दीपों और सवा किलो कपूर से बटुक भैरव की आरती उतारी गई। वहीं 15 मीटर लंबी गुफा से गुजरने के बाद बटुक भैरव के दर्शन मिले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महादेव के बाल स्वरूप बटुक भैरव के हरियाली और जलविहार शृंगार में मंदिर परिसर का स्वरूप ही भव्य नजर आ रहा था। 15 मीटर लंबी गुफा से गुजरने के बाद श्रद्धालुओं को मयूर सिंहासन पर विराजमान बटुक भैरव के मनोहारी स्वरूप के दर्शन हुए। बाबा की नयनाभिराम झांकी के दर्शन के लिए भोर से ही कतार लग गई थी और शयन आरती तक दर्शन पूजन का सिलसिला चलता रहा।
रविवार को रात्रि में बटुक भैरव का 1008 दीपों और सवा किलो कपूर से आरती उतारकर बालस्वरूप को शयन कराया गया। इसके पूर्व प्रातः पांच बजे बाबा का पंचामृत स्नान के बाद मंगला आरती हुई। रात्रि नौ बजे बाबा की महाआरती हुई। महंत राकेश पुरी ने बाबा की महाआरती 1008 बत्ती वाले दीपक एवं सवा किलो कपूर से उतारी। महाआरती के दौरान 51 भक्त डमरू बजा रहे थे।
गुफा में सजे थे सांप-बिच्छू और पक्षी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.