Azamgarh: 11वीं की छात्रा की मौत मामले में स्कूल शिक्षकों की बढ़ेंगी मुश्किलें! कोर्ट में 29 को सुनवाई
आजमगढ़ स्थित चिल्ड्रेन गर्ल्स स्कूल में बीते 31 जुलाई को तीसरी मंजिल से कूदकर 11वीं की छात्रा ने खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में गिरफ्तार प्रधानाचार्य व क्लास टीचर जमानत पर जेल से बाहर आ गए। इसके बाद छात्रा के पिता ने रिहाई के आदेश के विरुद्ध निगरानी याचिका दाखिल की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ के चिल्ड्रेन स्कूल में तीसरी मंजिल से गिरकर 11वीं की छात्रा की मौत के मामले में 29 अगस्त को कोर्ट में सुनवाई होगी। सीजेएम कोर्ट में छात्रा के पिता की ओर से दाखिल की गई निगरानी याचिका पर जिला जज संजीव शुक्ला ने पहले ही सभी पक्षों को नोटिस जारी किया था। अब सुनवाई के लिए कोर्ट का भी निर्धारण कर दिया गया है।
अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर तीन की अदालत में सुनवाई होगी। 31 जुलाई को चिल्ड्रेन गर्ल्स स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा की तीसरी मंजिल से संदिग्धावस्था में गिर कर मौत हो गई थी। विद्यालय प्रशासन घंटों परिजनों को बरगलाता रहा और काफी देर से परिजनों को सूचित किया था।
छात्रा के पिता की तहरीर पर प्रधानाचार्या सोनम मिश्रा व कक्षाध्यापक अभिषेक राय पर सिधारी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना पुलिस की विवेचना में हत्या के आरोप की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन आत्महत्या के लिए उकसाने की बात पुष्ट हुई। इस पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए तीन अगस्त को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
8 अगस्त को आईजी अखिलेश कुमार ने मामले की विवेचना जनपद पुलिस से लेकर मऊ नगर के सीओ धनंजय मिश्रा को दे दी थी। धनंजय मिश्रा की विवेचना में आरोपी आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से भी मुक्त हो गए। इसके आधार पर कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपी जेल से रिहा कर दिया गया।