फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shot his friend only to trap opposition people in land dispute in jaunpur up

विपक्षियों को फंसाने के लिए अपने दोस्त को रख दिया बंदूक की नोक पर, मार दी गोली

Sat, 23 May 2020 10:29 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 23 May 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Shot his friend only to trap opposition people in land dispute in jaunpur up
demo pic

जौनपुर जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के सरांवा गांव में शुक्रवार की रात पुराने विवाद में गोली चलने से सनसनी फैल गई। विपक्षियों को फंसाने के लिए दोस्त ने ही युवक के हाथ में गोली मारी थी। छानबीन के बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गोली चलाने वाला युवक फरार है।

विज्ञापन

सरांवा गांव निवासी जयनारायण यादव और विपिन यादव के बीच वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा है। शुक्रवार की रात करीब दस बजे दोनों पक्ष फिर आमने-सामने हो गए। आरोप है कि विपिन ने अपने कुछ दोस्तों को दावत पर बुलाया था।
विज्ञापन



दावत खाने के बाद सभी लोग जयनारायण के घर पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। इसी दौरान विपिन के तमंचे से चली गोली उसके दोस्त सुनील पाठक को लग गई। गोली लगने से सुनील जख्मी हो गया। सभी विपक्षी जयनारायण पर गोली मारने का आरोप लगाने लगे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल विजय कुमार चौरसिया ने मामले की पूरी छानबीन की तो पता चला कि विपिन ने विपक्षियों को फंसाने के लिए जानबूझकर सुनील पर गोली चलाई थी। जयनारायण की तहरीर पर पुलिस ने विपिन यादव, प्रवेश, सूरज, पवन, सुनील पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गोली लगने से घायल सुनील पाठक का सीएचसी में इलाज करवाया गया।

इलाज के बाद पुलिस ने गिरफ्तार चारों को हवालात में डाल दिया है। घटना का मुख्य आरोपी विपिन यादव असलहे के साथ फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed