{"_id":"6265af20db51a1773846d29e","slug":"shops-being-decorated-by-occupying-the-road-in-chowkaghat-varanasi-news-vns650091881","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकाघाट में सड़क कब्जा कर सजाई जा रहीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकाघाट में सड़क कब्जा कर सजाई जा रहीं दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर निगम खुलकर कार्रवाई नहीं कर रहा है। दरअसल, चौकाघाट में सड़क कब्जा कर दुकानें सजाई जा रही हैं। लकड़ी की चौकी, मेज, कुर्सी व अन्य लकड़ी का सामान यहां सजा रहता है। इसके बावजूद जिम्मेदारों को यह अतिक्रमण दिखाई नहीं पड़ता है। यहां आए दिन जाम लगता है। इसे हटाया जाए तो काफी हद तक सुगम यातायात शुरू हो सकता है। यहां बस यात्रियों की आवाजाही लगी रही है। पास में आयुर्वेदिक कालेज है। यहां आने वाले मरीजों और तीमारदारों को दिक्कत होती है।
वेंडिंग जोन के बाद भी हो रहा अतिक्रमण
शहर में तमाम वेंडिंग जोन बनाए गए हैं। इसके बावजूद सार्वजनिक स्थानों, सड़कों पर कब्जा किया जा रहा है। इन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यही कारण है कि अभियान चलाने के बाद भी अतिक्रमण से निजात नहीं मिल पा रही है।
सभी इलाकों के अतिक्रमण चिह्ति किए जा रहे हैं। सोमवार से अतिक्रमण हटवाने कार्य किया जाएगा। इसके अलावा इन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। -प्रणय सिंह, नगर आयुक्त