फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shopkeepers thwarted stone pelting on Sivaganga Express

वाराणसी: शिवगंगा एक्सप्रेस पर पथराव को दुकानदारों ने किया नाकाम, नशे में धुत दो युवक करने वाले थे ऐसा

Sun, 11 Oct 2020 10:19 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 11 Oct 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers thwarted stone pelting on Sivaganga Express
शिवगंगा एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी की मंडुवाडीह सब्जी मंडी के दुकानदारों व आसपास के लोगों की तत्परता से रेल संपत्ति की क्षति होने से बच गई। अन्यथा दो शराबी युवकों ने तो शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव कर वातानुकूलित कोच के शीशे चकनाचूर करने के इरादे से हाथों में पत्थर तक उठा लिया था। यह देख आसपास के दुकानदारों व अन्य लोगों ने युवकों को पकड़ा और जमकर धुनाई की। इस बीच मौका पाकर दोनों भाग निकले। 

विज्ञापन


उस समय ट्रेन यार्ड से निकलकर प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर लगने के लिए जा रही थी। रविवार की शाम पौने 6 बजे की घटना की सूचना पाकर रेलवे सुरक्षा बल के कुछ जवान मौके पर पहुंचे और उन दो युवकों की खोजबीन में जुट गए।  मंडुवाडीह से नई दिल्ली जाने के लिए शिवगंगा एक्सप्रेस शाम को यार्ड से निकलकर मंडुवाडीह स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर लगने के लिए जा रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच, ट्रेन मंडुवाडीह सब्जी मंडी के पास से गुजरी तो नशे में धुत दो युवकों ने हाथों में पत्थर उठा लिया और ट्रेन की एसी कोच के ऊपर मारने वाले थे, तभी दुकानदारों ने उन दोनों की मंशा भांप ली। पकड़ने के दौरान युवक गाली गलौज भी करने लगे तो दुकानदारों ने जमकर धुनाई कर दी। इसी बीच मौका पाकर दोनों भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed