{"_id":"5f8337b38ebc3e9be346300a","slug":"shopkeepers-thwarted-stone-pelting-on-sivaganga-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: शिवगंगा एक्सप्रेस पर पथराव को दुकानदारों ने किया नाकाम, नशे में धुत दो युवक करने वाले थे ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: शिवगंगा एक्सप्रेस पर पथराव को दुकानदारों ने किया नाकाम, नशे में धुत दो युवक करने वाले थे ऐसा
Sun, 11 Oct 2020 10:19 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
शिवगंगा एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी की मंडुवाडीह सब्जी मंडी के दुकानदारों व आसपास के लोगों की तत्परता से रेल संपत्ति की क्षति होने से बच गई। अन्यथा दो शराबी युवकों ने तो शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव कर वातानुकूलित कोच के शीशे चकनाचूर करने के इरादे से हाथों में पत्थर तक उठा लिया था। यह देख आसपास के दुकानदारों व अन्य लोगों ने युवकों को पकड़ा और जमकर धुनाई की। इस बीच मौका पाकर दोनों भाग निकले।
विज्ञापन
उस समय ट्रेन यार्ड से निकलकर प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर लगने के लिए जा रही थी। रविवार की शाम पौने 6 बजे की घटना की सूचना पाकर रेलवे सुरक्षा बल के कुछ जवान मौके पर पहुंचे और उन दो युवकों की खोजबीन में जुट गए। मंडुवाडीह से नई दिल्ली जाने के लिए शिवगंगा एक्सप्रेस शाम को यार्ड से निकलकर मंडुवाडीह स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर लगने के लिए जा रही थी।
विज्ञापन
इसी बीच, ट्रेन मंडुवाडीह सब्जी मंडी के पास से गुजरी तो नशे में धुत दो युवकों ने हाथों में पत्थर उठा लिया और ट्रेन की एसी कोच के ऊपर मारने वाले थे, तभी दुकानदारों ने उन दोनों की मंशा भांप ली। पकड़ने के दौरान युवक गाली गलौज भी करने लगे तो दुकानदारों ने जमकर धुनाई कर दी। इसी बीच मौका पाकर दोनों भाग निकले।
विज्ञापन