{"_id":"630face36d0353692f69936d","slug":"shopkeeper-shot-for-asking-for-money-varanasi-news-vns671914835","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Crime: मोबाइल की मरम्मत के बाद दुकानदार ने मांगे पैसे तो मार दी गोली, घटना के बाद फरार हुए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Crime: मोबाइल की मरम्मत के बाद दुकानदार ने मांगे पैसे तो मार दी गोली, घटना के बाद फरार हुए बदमाश
Thu, 01 Sep 2022 07:11 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 07:11 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग के बाद फरार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदन शहीद मार्ग पर बुधवार की रात दबंगों ने एक दुकानदार को पैसा मांगने पर गोली मार दी। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सरोखनपुर निवासी शरद त्रिपाठी (23) अपने मकान में मोबाइल फोन मरम्मत की दुकान चलाता है। तीन लोग एक बाइक से दुकान पर आए। उन्होंने एक मोबाइल पर ग्लास लगवाया। दुकानदार ने पैसा मांगा तो गालीगलौज करने लगे। उनमें से एक ने दुकानदार पर तमंचे से फायर कर दिया।
गोली उसके दाहिने पैर में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ शुभम तोंदी, प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह सीएचसी पहुंचे और दुकानदार से वारदात के बारे में जानकारी ली। उसके छोटे भाई हर्ष त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने अतुल शुक्ला निवासी दाउदपुर तथा दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।