{"_id":"5ac8fe4d4f1c1ba8618b604b","slug":"shopkeeper-protest-of-caridor-project-of-kashi-vishwanath-temple-area","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कॉरिडोर योजनाः विरोध में विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में बंद रही दुकानें, श्रद्घालुओं की हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉरिडोर योजनाः विरोध में विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में बंद रही दुकानें, श्रद्घालुओं की हुई परेशानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने मौन जुलूस निकाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर योजना के तहत हो रहे ध्वस्तीकरण के विरोध में शनिवार को दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शनिवार को विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र की दुकानें बंद रहीं।
इससे दूर दराज से आने वाले श्रद्घालुओं को काफी परेशानी हुई। लोंगों को पूजापाठ की सामग्री के लिए भटकना पड़ा। वहीं, विरोध में एक मौन जुलूस निकाला गया।
मंदिर के ध्वस्तीकरण के विरोध में शनिवार को डेढ़सीपुल, विश्वनाथ गली, सरस्वती फाटक, कोतवालपुरा, ढुंढिराज गणेश सहित रेड जोन एरिया सहित पूरे परिक्षेत्र की माला-फूल, प्रसाद, यहां तक कि चाय-पान की दुकानें भी बंद रहीं।
दोपहर 12 बजे कोतवालपुरा में सैकड़ों व्यापारी एकजुट हुए और विश्वनाथ गली व्यावसायिक संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विश्वनाथ मंदिर प्रशासन के खिलाफ मौन जुलूस निकाला।
विज्ञापन
मुंह पर काली पट्टी बांध कर सैकड़ों व्यापारियों ने कोतवालपुरा से जुलूस शुरू किया जो बांसफाटक, चौक, खोआ गली, सरस्वती फाटक, त्रिपुरा भैरवी, डेढ़सीपुल, विश्वनाथ गली होते हुए ब्रह्मपुरी पर समाप्त हुआ।

दर्शनार्थियों को करना पड़ा दिक्कत का सामना
दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों ने बताया कि विस्तारीकरण के नाम पर प्रशासन बिना वार्ता किए ही दुकान खाली कराने के लिए धमकी भी दे रहा है। जबकि दुकानदारों ने कहा अगर हमारी मांगे नहीं मानी गईं और दुकानों के बदले दुकान नहीं दी गईं तो वे इससे बड़ा आंदोलन करेंगे। मौन जुलूस में सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र की समस्त दुकान बंद हो जाने के कारण बाबा दर्शन करने आये भक्तों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मोबाइल, पेन, बैग प्रतिबंधित होने के कारण भक्तों को काफी दिक्कत हुई। परिवार लेकर दर्शन करने आये लोगों को बारी-बारी से दर्शन करने जाना पड़ा।
अकेले आये भक्त बाहर से हाथ जोड़कर निकल गए। दुकानें बंद होने के कारण विश्वनाथ मंदिर के समीप शनिदेव मंदिर में शनिवार को एक दीप भी नहीं जला। मंदिर महंत जितेंद्र गिरी ने कहा कि सारे व्यापारी मेरे साथ हैं।