फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   shop on road in varanasi CP mohit agrawal order of cctv camera notices issued SHO suspended misbehavior

UP : रोड पर है दुकान तो पढ़ लें CP का आदेश..., नहीं तो जारी होंगे नोटिस; दुर्व्यवहार पर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Mon, 30 Dec 2024 12:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 30 Dec 2024 12:30 PM IST
सार

Varanasi News : दशाश्वमेध थाने पहुंची महिला पर्यटक के साथ दुर्व्यवहार थानाध्यक्ष को सीपी मोहित अग्रवाल ने लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने वाराणसी में सड़कों के दुकानदारों के लिए निर्देश जारी किया है। कहा है कि सभी की दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा होना चाहिए अन्यथा की दृष्टि में नोटिस दी जाएगी।

विज्ञापन
shop on road in varanasi CP mohit agrawal order of cctv camera notices issued SHO suspended misbehavior
ट्रैफिक पुलिस लाइन सभागार में बैठक करते सीपी मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने दशाश्वमेध थाने पहुंची महिला पर्यटक के साथ दुर्व्यवहार थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय को महंगा पड़ा। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार की रात ट्रैफिक पुलिस लाइंस के सभागार में बैठक के दौरान दशाश्वमेध थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया। 

विज्ञापन


अब तक पर्यटक थाना प्रभारी रहे योगेंद्र प्रसाद को उन्होंने दशाश्वमेध थानाध्यक्ष के पद पर तैनात किया है। इस तरह से दिसंबर में दो थानाध्यक्ष लाइन हाजिर और एक थानाध्यक्ष व एक चौकी इंचार्ज निलंबित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने बताया कि इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पांडेय के दुर्व्यवहार की शिकायत आमजन से उन्हें मिली थी। इसलिए उन्होंने खुद ही महिला फरियादी को इंस्पेक्टर प्रमोद के पास भेजा था। इंस्पेक्टर प्रमोद ने महिला फरियादी के साथ भी दुर्व्यवहार किया और उसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ा। बैठक में पुलिस आयुक्त ने कहा कि महिला अपराध जैसे छेड़खानी, अपहरण, दुष्कर्म व गुमशुदगी पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई न करने वाले थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ भी दिए निर्देश
अतिक्रमण और जाम हटाने में सफल न रहने वाले थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज भी अपने पद पर नहीं रह पाएंगे। सड़कों और फुटपाथ पर दुकान, वाहन और अन्य किसी प्रकार का अतिक्रमण कतई न हो। हाईवे पर खड़े वाहन दुर्घटना के कारण न हों। ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई हो। ट्रैफिक व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग हो। अधिक जाम लगने वाले क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की तैनाती की जाए। ट्रैफिक फ्लो को बेहतर करने के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी रात में गश्त जरूर करें। मुख्यालय और जोन स्तर पर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा चेकिंग कराई जा रही है। थानों पर नियुक्त पुलिस बल का एक-तिहाई रात्रि गश्त और पिकेट ड्यूटी में लगाया जाए। आईजीआरएस से प्राप्त होने वाले शिकायत का पूरी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए। एक वर्ष से लंबित विवेचना का अभियान चलाकर निस्तारण कराएं।

चार नई पर्यटक चौकियां बनाई गईं : पुलिस आयुक्त ने कहा कि काशी आने वाले पर्यटकों के मार्गदर्शन और सहायता के लिए चार नई स्थाई पर्यटक पुलिस चौकियां बनाई जा रही हैं। यह पर्यटक चौकियां काल भैरव मंदिर व नमोघाट, श्री काशी विश्वनाथ धाम व दशाश्वमेध घाट और अस्सी घाट व सारनाथ क्षेत्र में होंगी। इनका पर्यवेक्षण एडीसीपी क्राइम करेंगी। इसके अलावा सारनाथ पर्यटक थाना पहले से ही है।

shop on road in varanasi CP mohit agrawal order of cctv camera notices issued SHO suspended misbehavior
पुलिस लाइन सभागार में सीपी को सुनते हुए। - फोटो : अमर उजाला

अस्थायी रूप से बसे लोगों का हो वेरिफिकेशन
पुलिस आयुक्त ने कहा कि महाकुंभ के मद्देनजर सड़कों के किनारे और खुले स्थानों पर अस्थायी रूप से बसे लोगों का थानाध्यक्ष वेरिफिकेशन कराएं। होटल, ढाबा, सराय, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और भीड़-भाड़ वाले स्थानों की डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते से लगातार चेकिंग कराएं। 

सीसी कैमरे न लगवाने वालों को दें नोटिस
पुलिस आयुक्त ने कहा कि सड़क किनारे जिनकी भी दुकान और मकान हैं और वह सीसी कैमरे न लगवाएं तो उन्हें नोटिस जारी किया जाए। आमजन और व्यापारियों को सीसी कैमरों से होने वाले लाभ के बारे में बताया जाए। सीसी कैमरों को कंट्रोल रूम से लिंक कराया जाए।

विश्वनाथ धाम में तैनात 104 सिपाहियों का तबादला
श्री काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात 104 महिला और पुरुष सिपाहियों का तबादला कर दिया गया है। सिपाहियों को कमिश्नरेट की पुलिस लाइंस के साथअलग-अलग थानों में तैनाती दी गई है। स्थानांतरण संबंधी यह आदेश संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) डॉ. के एजिलरसन ने सभी 104 सिपाहियों की तैनाती की समयावधि पूरी होने पर जारी किया है। सामान्य तौर पर सिविल पुलिस के सिपाही लगभग दो वर्ष के लिए विश्वनाथ धाम की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed