फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   shoot to police in ghazipur

गाजीपुर में सिपाही को गोली मारी

Fri, 13 Sep 2019 08:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
shoot to police in ghazipur
दुल्लहपुर/मरदह। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के बड़ामियना गांव के पास गुरुवार की रात समाचार पत्र अभिकर्ता की बाइक लूट कर भाग रहे बदमाशों ने मरदह कछुहरा नहर पुलिया के पास रोकने पर सिपाही को गोली मार दी। गोली पुलिसकर्मी के हाथ में लगी। दूसरे सिपाही के दौड़ाने पर बाइक सवार लूट की बाइक, पिस्टल और कुछ कारतूस छोड़कर भाग गए। घायल पुलिसकर्मी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में चार अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मरदह-जलालाबाद मार्ग पर बड़ामियना गांव के पास गुरुवार देर रात दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने देवा गांव निवासी समाचार पत्र अभिकर्ता एवं श्री गांधी इंटर कालेज भोजापुर के परिचारक उमाशंकर पांडेय की चलती बाइक की चाभी निकाल ली और उन्हें रोक दिया। फिर उनकी कनपटी पर रिवाल्वर सटा दिया। इस पर उमाशंकर सड़क के बगल में स्थित गड्ढे में कूद गया और शोर मचाने लगा। तब तक बदमाश उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे और घटना की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच गए। पीड़ित से घटना की जानकारी लेने के बाद मरदह और बिरनो थाने की पुलिस ने जगह-जगह वाहन चेकिंग शुरू कर दी। मरदह के कछुहरा नहर पुलिया के पास रात करीब 11 बजे दो बाइकों पर चार व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस पर दो फायरिंग की। इसके चलते मटेहूं पुलिस चौकी के सिपाही विक्रम सिंह के दाहिने हाथ में एक गोली लग गई। इसी बीच लूटी गई बाइक फिसल कर गिर गई और उस पर सवार बदमाश का पिस्टल और तीन कारतूस गिर गया। बाइक और पिस्टल और कारतूस छोड़कर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी, एसपी सिटी प्रदीप दुबे, एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ल, सीओ सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गई। क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद महमूद अली के बताया कि मरदह थानाध्यक्ष श्यामजी यादव की तहरीर पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जबकि बाइक लूट के पीड़ित ने दुल्लहपुर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed