फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   shivpal singh yadav rally today in chandauli

चंदौली में बोले शिवपाल यादव, भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे

Thu, 17 Jan 2019 01:47 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Thu, 17 Jan 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav rally today in chandauli
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : twitter
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के साथ सपा और बसपा से भी जनता को सतर्क रहने की जरूरत है। भाजपा झूठे वादों के जरिये जनता को ठग रही है। समान विचार धारा वाले दलों के साथ मिलकर भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे।
विज्ञापन


वह बुधवार को चंदौली के सकलडीहा इंटर कॉलेज में मंडलीय रैली को संबोधित कर रहे थे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) और बहुजन मुक्ति पार्टी की संयुक्त रैली में शिवपाल ने कहा कि भाजपा के नारे अच्छे हैं, लेकिन नारा देने वाले अच्छे नहीं हैं। जिन वादों से भाजपा ने चुनाव जीता था, उन्हें आज तक पूरा नहीं किया। भाजपा की सरकार में संविधान को भी खतरा है।
विज्ञापन


हम समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव में मुकाबला करेंगे, ताकि संविधान और जनता को खतरा पहुंचाने वालों को सत्ता में आने से रोका जा सके। उन्होंने कहा नोटबंदी व जीएसटी ने सबको को बर्बाद कर दिया। इससे आर्थिक गुलामी बढ़ी और एकमुश्त धन लेकर कई उद्योगपति विदेश भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काला धन तो विदेश से नहीं आया, लेकिन देश से धन अवश्य चला गया। महंगाई और बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। इसे रोकने में केंद्र व प्रदेश सरकार दोनों असफल हैं। नौजवान, गरीब, किसान, अल्पसंख्यक सभी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र की चाबी उनके पास होगी।

सीबीआई से बचने के लिए कर रहे महागठबंधन

वहीं, बसपा, सपा और प्रो. रामगोपाल पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा गठबंधन करके भाजपा को लाभ पहुंचा रही हैं। सपा को बड़े भाई ने पलीता लगा दिया है। समाजवाद को बचाने के लिए मजबूरी में प्रसपा का गठन करना पड़ा।

हमारे बड़े भाई रामगोपाल ने कहा है कि पूर्वांचल में जाओगे तो पीटे जाओगे। हम इससे डरने वाले नहीं हैं। वे हमारे बड़े भाई हैं, जब चाहे पीट सकते हैं और पिटवा भी सकते हैं। सपा और बसपा दोनों के अध्यक्ष सीबीआई से बचने के लिए महागठबंधन कर रहे हैं।

वहीं, बहुजन मुक्ति पार्टी के अध्यक्ष वीएल मातंग ने कहा जब तक ईवीएम पर रोक नहीं लगेगी, तब तक भाजपा हार नहीं सकती है। इसलिए बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं। 

45 दल हमारे साथ, सत्ता की चाबी भी हाथ

चंदौली में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद बुधवार को वाराणसी पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा हमारी लड़ाई भाजपा से है। 45 दलों का साथ हमारे पास है। हमारा चुनाव सिंबल ही चाभी है। हमारा चुनावी सिंबल मास्टर की है।

बसपा सुप्रीमो के बयान पर बोले कि सपा और बसपा के गठबंधन के पहले से ही हम बीजेपी से लड़ रहे हैं। कैंटोंमेंट स्थित सभागार में पत्रकारों से शिवपाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी से मुलायम सिंह यादव को ऑफर दिया है। अगर वह हमारे पार्टी से चुनाव लड़ेंगे तो हम सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे।

सपा-बसपा गठबंधन के सेक्युलर होने के सवाल पर उन्होंने कहा इस संगठन का कोई मतलब नहीं है। कहां चले जाएं, कहां न रहें और इनका कोई भरोसा भी नहीं है। ये कभी लड़ाई लड़े नहीं हैं। ये तो सत्ता के लिए काम करते हैं। सत्ता में बेईमानी, भष्ट्राचार और जो टिकट बेचता हो उस पर जनता कैसे भरोसा करेगी। हालांकि बीजेपी को हटाने के लिए सभी सेक्युलर पार्टियों का हम साथ देने को तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed