यूपी: भोले बाबा की नगरी में हवा हुई जहरीली, प्रदूषण से बचाने के लिए शिवलिंग को पहनाया मास्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवा में घुलते जहर से इंसान ही नहीं, भगवान भी परेशानी में हैं। काशी में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। खुली हवा में सांस लेना खतरनाक साबित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में देवी-देवताओं की प्रतिमा को मास्क पहना दिया गया है, ताकि उन्हें प्रदूषण के खतरे से बचाया जा सके।
दीपावली के बाद दिल्ली समेत भारत के कई शहरों में वायु प्रदूषण का कहर जारी है। बनारस के लोग प्रदूषित हवा से बचने के लिए इन दिनों मास्क पहने नजर आ रहे हैं। बनारस में मिसिर पोखरा स्थित तारकेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग को मास्क पहना दिया है।
The 'Shivling' at the Tarkeshwar Mahadev Temple in Varanasi is covered with a mask. Devotees say,"the air is polluted in the city & to save 'Bhole Baba' from this poisonous air we have put on the mask. We believe if he is safe, we will remain safe." pic.twitter.com/gNPcj0ETZO
— ANI UP (@ANINewsUP) November 7, 2019
भक्त कहते हैं कि शहर में हवा दूषित है और 'भोले बाबा' को इस जहरीली हवा से बचाने के लिए हमने मास्क लगाया है। हमें विश्वास है कि अगर वह सुरक्षित हैं, तो हम सुरक्षित रहेंगे।
वहीं सिगरा में काशी विद्यापीठ विद्यालय के नजदीक स्थित भगवान शिव-पर्वती के मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं को यहां के पुजारी और कुछ भक्तों ने मास्क पहना दिया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को दिन में एयर क्वालिटी इंडेक्स 222 से 226 के बीच रहा। हालांकि शाम को एयर क्वालिटी इंडेक्स 250 के पास पहुंच गया।