{"_id":"6379318fab5b2d24b541dd28","slug":"shivani-maurya-topped-the-cycle-race-competition-varanasi-news-vns6845074181","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल दौड़ प्रतियोगिता में शिवानी मौर्या रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल दौड़ प्रतियोगिता में शिवानी मौर्या रही अव्वल
विज्ञापन
दानगंज। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर शनिवार को पंडित राम प्रवेश चौबे पीजी कॉलेज में साइकिल दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पांच किमी की रेस में दस विद्यालयों की 185 छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। भारत सेवक समाज इंटर कॉलेज से प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ और बेला से रजला नियार मार्ग पर प्रतियोगिता कराई गई।
विद्यालय के प्रबंधक सतीश चौबे ने प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भारत सेवक समाज इंटर कॉलेज की छात्रा शिवानी मौर्या इसमें अव्वल रही। वहीं दूसरे स्थान पर पंडित राम प्रवेश चौबे पीजी कॉलेज की अस्मिता यादव, तीसरे स्थान पर भारत सेवक समाज इंटर कॉलेज आशू यादव और चौथे स्थान पर पंडित राम प्रवेश चौबे पीजी कॉलेज की छात्रा अमीषा रहीं।
इस दौरान सात विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार साइकिल, सूट और 1500 नगद द्वितीय पुरस्कार घड़ी, सूट 1100 नकद, तृतीय पुरस्कार फैन सूट और 551 नकद, सांत्वना पुरस्कार के रुप में प्रत्येक छात्राओं को 501 की पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मिर्जापुर राजू कनौजिया और विशिष्ट अतिथि चौकी इंचार्ज अजगरा उमेश राय रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रेम शंकर तिवारी ने किया।