{"_id":"628a921811c3c25fad4880e9","slug":"shiv-court-opened-for-baba-s-devotees-varanasi-news-vns654974917","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kashi Vishwanath Dham: बाबा के भक्तों के लिए खुल गई शिव कचहरी, कर सकेंगे फरियाद, पिछले साल से था बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashi Vishwanath Dham: बाबा के भक्तों के लिए खुल गई शिव कचहरी, कर सकेंगे फरियाद, पिछले साल से था बंद
Mon, 23 May 2022 04:48 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 04:48 PM IST
सार
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने बाबा की कचहरी की साफ-सफाई के बाद आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया। बाबा की कचहरी का निर्माण धाम के चौक के बाईं तरफ किया गया है।
विज्ञापन
अब काशी विश्वनाथ धाम में कर सकेंगे बाबा की कचहरी के दर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाबा विश्वनाथ की कचहरी अब शिवभक्तों के लिए खुल गई है। लंबे समय से बंद चल रही कचहरी खुलने के बाद शिवभक्तों में खुशी की लहर है। बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद भक्त अब शिव कचहरी के भी दर्शन कर सकेंगे। रविवार को बाबा की कचहरी का दर्शन कर भक्त भी बेहद प्रसन्न नजर आए। हालांकि बाबा की कचहरी में कुछ कार्य अभी चल रहा है।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने बाबा की कचहरी की साफ-सफाई के बाद आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया। बाबा की कचहरी का निर्माण धाम के चौक के बाईं तरफ किया गया है। पिछले साल ही निर्माण के लिए बाबा की कचहरी को आम श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया था।
विज्ञापन
भक्त बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद सीधे शिव कचहरी का भी दर्शन कर सकेंगे और अपनी हाजिरी लगाने के साथ ही अपनी अर्जी भी डाल सकेंगे। वर्ष भर बाद जब श्रद्धालुओं ने बाबा की कचहरी के दर्शन किए तो पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। मंदिर प्रशासन का कहना है कि बाबा दरबार आने वाले श्रद्धालु अब बाबा की कचहरी का भी दर्शन कर सकेंगे। कचहरी में कुछ काम अभी बाकी हैं जो जल्द ही पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
कचहरी में करते हैं बाबा से फरियाद
शिव कचहरी के महंत परिवार का कहना है कि महादेव की कचहरी से कई मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। मान्यता है कि मुकदमे में फंसे लोग बाबा की कचहरी में अपनी फरियाद लेकर आते हैं। पुरानी कचहरी में विभिन्न स्वरूपों में 108 शिवलिंग, पांचों पांडव, काशी के छप्पन विनायक के पांच विनायक, कपिल मुनि की प्रतिमा विराजमान है।