फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shine City fraud case Wife of Additional Director arrested from Dhanbad her husband already in varanasi jail

करोड़ों का घोटाला: शाइन सिटी कंपनी के एडिशनल डायरेक्टर की पत्नी धनबाद से गिरफ्तार, पति पहले से ही जेल में बंद

Tue, 19 Oct 2021 03:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 19 Oct 2021 03:45 PM IST
सार

वाराणसी सहित कई जिलों के सैकड़ों लोगों की गाढ़ी कमाई लूटकर फरार शाइन सिटी कंपनी के एक और सदस्य को वाराणसी पुलिस ने धनबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी एडिशनल डायरेक्टर अमिताभ श्रीवास्तव की पत्नी है। 
 

विज्ञापन
Shine City fraud case Wife of Additional Director  arrested from Dhanbad her husband already in varanasi jail
धनबाद थाने में अमिताभ श्रीवास्तव की पत्नी मीरा श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीन और लुभावने स्कीम का लालच देकर निवेशकों का करोड़ों रुपये हजम करने वाली शाइन सिटी कंपनी पर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई जारी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने फर्जीवाड़े में फरार चल रही कंपनी के एडिशनल डायरेक्टर अमिताभ श्रीवास्तव की पत्नी मीरा श्रीवास्तव को झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


मंडुवाडीह थाना के सिंधुरिया कॉलोनी निवासी मीरा श्रीवास्तव वाराणसी के एक नामी स्कूल में शिक्षिका थी। जमीन में निवेश कराने के नाम पर निवेशकों से धोखाधड़ी के आरोप में मीरा श्रीवास्तव के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। 
विज्ञापन


वाराणसी पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने बताया कि इस हफ्ते यह चौथी गिरफ्तारी है। शाइन सिटी में एडिशनल डायरेक्टर अमिताभ श्रीवास्तव की पत्नी धनबाद में अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपकर रह रही थी। पति अमिताभ पहले से ही जिला जेल में बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः शाइन सिटी फर्जीवाड़ा: करोड़ों के घोटाले का आरोपी जयपुर से गिरफ्तार, चार सितारा होटल में नाम बदलकर रह रहा था

पुलिस टीम को 50 हजार का इनाम

Shine City fraud case Wife of Additional Director  arrested from Dhanbad her husband already in varanasi jail
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश। - फोटो : अमर उजाला

कंपनी के एडिशनल डायरेक्टर अमिताभ श्रीवास्तव की पत्नी मीरा श्रीवास्तव को धनबाद थाना के धनबाद इलाके से गिरफ्तारी कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। धनबाद से वाराणसी लाने के बाद मीरा को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस आयुक्त ने गिरफ्तारी टीम को 50 हजार का इनाम देने की घोषणा की। शाइन सिटी फर्जीवाड़ा मामले में वाराणसी कमिशनरेट का अंतरराज्यीय अभियान लगातार जारी है । इसके पहले बिहार, बंगाल और राजस्थान से भी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस खंगाल रही कुंडली

लोगों को प्रॉपर्टी दिलाने के साथ उपहार देने का लालच देकर भारी रकम एकत्र करके गबन करने के मामले में  शाइन सिटी कंपनी के सीमएडी राशिद नसीम की कुंडली वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस कई दिनों से खंगाल रही है। राशिद के संपर्क में रह चुके कर्मचारियों और एजेंटों की तलाश में जगह जगह दबिश दी जा रही है। एक एक कर इनसे जुड़े लोग पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं।

 पिछले माह राशिद नसीम की पत्नी और एक महिला कर्मचारी को लखनऊ में पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। बनारस सहित पूर्वांचल के सैकड़ों लोगों की गाढ़ी कमाई लूटकर विदेश भागे कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम और एमडी आसिफ नसीम पर शासन स्तर से इनाम की राशि 50-50 हजार से बढ़ाकर पांच-पांच लाख रुपये कर दी गई है।

    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed