फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shiksha Mitra Satyagraha continues on third day, says family on the verge of hunger

शिक्षामित्रों का सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, बोले- भुखमरी की कगार पर परिवार

Sat, 19 Aug 2017 04:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 19 Aug 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
Shiksha Mitra Satyagraha continues on third day, says family on the verge of hunger
मऊ में ‌प्रदर्शन करते शिक्षामित्र - फोटो : अमर उजाला

शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले यूपी के शिक्षामित्रों का आंदोलन दिन ब दिन तेज होता जा रहा है। पूर्वांचल समेत प्रदेशभर में लगातार तीसरे दिन भी शिक्षामित्रों का जन सत्याग्रह जारी है।

विज्ञापन


सभी ने एक सुर में कहा कि उनकी नौकरी जाने से पूरा परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है। भदोही के बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालयों पर चल रहे आंदोलन के तीसरे और आखिरी दिन अभिभावक भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन


शुक्रवार की तरह शनिवार को सुबह 10 बजे करीब पांच सौ से अधिक की संख्या में बीएसए कार्यालय पर पहुंचे शिक्षामित्रों ने संगठन की आवाज बुलंद की। इसके बाद आयोजित सभा को संबोधित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षामित्र क्रांतिमान शुक्ला का कहना है कि शिक्षामित्र अब झुकने वाले नहीं हैं। सरकार या तो अध्यादेश लाए या उन्हें सहायक अध्यापक के बराबर वेतन दे। सभी योग्यता होने के बाद भी उन्हें हटाना न्यायोचित नहीं है।

शुक्रवार को शिक्षामित्रों के साथ उनके अभिभावक भी आंदोलन में कूद गए। अभिभावकों ने कहा कि डेढ़ दशक से स्कूलों में पढ़ा रहे उनके बच्चों को दूध में मक्खी की तरह बाहर कर दिया गया। भाजपा सरकार शिक्षामित्रों को लेकर कुछ पहल करें अन्यथा आने वाले चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।


वहीं वाराणसी में शिक्षामित्रों के समर्थन में कांग्रेस नेता अजय राय आ गए। उन्होंने कहा कि जब तमिलनाडु में ‘जलीकट्टू’ (सांडों को वश में करने का खेल) के लिए सरकार अध्यादेश ला सकती है तो फिर एक लाख 70 हजार शिक्षामित्रों के लिए क्यों नहीं। पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने भी शिक्षामित्रों का साथ देने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed