{"_id":"5e10be148ebc3e87c430c175","slug":"sheena-bora-murder-case-ims-bhu-professor-recorded-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीना बोरा हत्याकांड : आईएमएस बीएचयू के प्रोफेसर ने दर्ज कराया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीना बोरा हत्याकांड : आईएमएस बीएचयू के प्रोफेसर ने दर्ज कराया बयान
Sat, 04 Jan 2020 10:02 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 04 Jan 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
शीना बोरा केस
मुंबई की विशेष अदालत में शीना के खोपड़ी के अवशेषों का परीक्षण करने वाले आईएमएस बीएचयू के प्रोफेसर सुनील त्रिपाठी के बयान दर्ज किए गए। सीबीआई ने प्रो. त्रिपाठी से सुपर इंपोजिशन पिक्चर और बरामद खोपड़ी का मिलान कराया था। प्रो. त्रिपाठी के अनुसार, अदालत में अभी सुनवाई चलती रहेगी और तीन-चार दिन मुंबई में ही रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शीना की हत्या के बाद मामले की जांच कर रही सीबीआई ने पहले एम्स नई दिल्ली के विशेषज्ञों से संपर्क किया था। लेकिन वहां यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इसके बाद सीबीआई ने उनसे संपर्क किया। प्रो. त्रिपाठी के मुताबिक, सीबीआई के कहने पर वह एम्स गए। वहां मौजूद सुपर इंपोजिशन पिक्चर और बरामद खोपड़ी दोनों का मिलान कराया तो वह मिल गए।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने रिपोर्ट दी। इसी रिपोर्ट को सीबीआई ने विशेष अदालत में पेश किया था। अब जबकि मामले की सुनवाई शुरू हो गई है, ऐसे में प्रो. त्रिपाठी को सरकारी गवाह के तौर पर बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अभी तीन-चार दिन सुनवाई चलनी है। इस काम में दिल्ली के विशेषज्ञ भी उनके साथ रहे। अदालत में उनके भी बयान दर्ज होंगे।
विज्ञापन