फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shastri-Acharya's meritorious will get scholarship from Baba Darbar

Kashi Vishwanath Dham: शास्त्री-आचार्य के मेधावियों को मिलेगी बाबा दरबार से छात्रवृत्ति, टिकटों की बढ़ी दर पर लगी न्यास की मुहर

Sat, 16 Jul 2022 11:43 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 16 Jul 2022 11:43 AM IST
सार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के शास्त्री और आचार्य के मेधावियों को बाबा विश्वनाथ दरबार से छात्रवृत्ति मिलेगी। इस प्रस्ताव पर  श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की 103वीं बैठक में सहमति भी बन गई।

विज्ञापन
Shastri-Acharya's meritorious will get scholarship from Baba Darbar
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के शास्त्री और आचार्य के मेधावियों को बाबा विश्वनाथ दरबार से छात्रवृत्ति मिलेगी। विश्वविद्यालय के 22 विभाग के दो-दो मेधावियों को छात्रवृत्ति देने के प्रस्ताव पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की 103वीं बैठक में सहमति भी बन गई।

विज्ञापन


शुक्रवार को मंडलायुक्त सभागार में बैठक में मंदिर के संचालन, व्यवस्थापन और बजट पर निर्णय लिए गए। इस दौरान 41 करोड़ 31 लाख 80 हजार के बजट का प्रस्ताव पास किया गया। न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडे की अध्यक्षता में संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के कुलपति ने कुल 22 विभागों के दो-दो मेधावियों को छात्रवृत्ति देने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


न्यास परिषद ने इस पर सहमति जताई। साथ ही इस पुनीत कार्य में आने वाले खर्च को मंदिर प्रशासन द्वारा व्यय करने की बात कही। बैठक में विश्वनाथ मंदिर की ओर से पंचांग पर आधारित डायरी प्रकाशित करने का प्रस्ताव रखा गया। इस पर न्यास परिषद के सदस्यों ने गीता प्रेस को आधार बनाते हुए कार्य करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shastri-Acharya's meritorious will get scholarship from Baba Darbar
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की बैठक - फोटो : अमर उजाला

चंदौली स्थित कालेश्वर मंदिर और बेनीपुर स्थित संकट हरण हनुमान मंदिर में कैमरा लगाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे न्यास परिषद ने अति आवश्यक बताते हुए सहमति जताई। बैठक में श्री काशी विश्वनाथ धाम में निर्माण के दौरान मिले विग्रहों को राग भोग पूजा पाठ कराने के लिए मंदिर की ओर से पुजारी लगाने की बात कही गई।

पढ़ेंः मंगला आरती, सुगम दर्शन और रुद्राभिषेक के शुल्क में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी
वहीं, सावन में मंगल आरती, रुद्राभिषेक सहित कई पूजा के टिकट की दर बढ़ाई गई है। इस पर न्यास परिषद ने सहमति दी। बैठक में प्रो. चंद्रमौली उपाध्याय, प्रो. बृजभूषण ओझा, पंडित दीपक मालवीय, के वेंकटरमन घनपाठी, पंडित प्रसाद दीक्षित, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्रा, विशेष कार्याधिकारी उमेश कुमार सिंह, संजय कुमार चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

आरती के दौरान हो बेहतर व्यवस्था

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि आरती के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्था की जाए। परिसर में टीवी लगाकर सभी को दर्शन कराया जाए। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 41.31 करोड़ के आय के बजट का प्रस्ताव रखा। जिस पर सहमति जताई गई। श्री काशी विश्वनाथ धाम की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के लिए किए गए टेंडर के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed