फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shastra and Sanskrit training center will start in Sampurnanand

संपूर्णानंद में शुरू होगा शास्त्र एवं संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र

Sat, 12 Mar 2022 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Shastra and Sanskrit training center will start in Sampurnanand
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में जल्द ही शास्त्र एवं संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना होगी। शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की स्किल डेवलपमेंट योजना के लिए संयुक्त सचिव अनिता की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने इसका प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय की ओर से भाषा के उत्थान और संवर्धन के लिए विभिन्न तरह की योजनाओं को प्रारंभ किया गया है। एक योजना के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई है। इसके तहत विश्वविद्यालय में संस्कृत शास्त्र एवं संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र के संचालन की योजना तैयार की गई है। इस योजना से 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। इससे उनका कौशल विकास व रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। इस प्रशिक्षण केंद्र को ऑनलाइन और सायंकालीन चलाया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति श्रीनिवास बरखेडी, पूर्व कुलपति गोपबंधु मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed