फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shashank of Kashi won the first place by lifting 127 kg weight.

Varanasi News: काशी के शशांक ने 127 किलो वजन उठाकर पाया पहला स्थान

Sun, 25 Jan 2026 02:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Shashank of Kashi won the first place by lifting 127 kg weight.
पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय उत्तर प्रदेश बेंच प्रेस चैंपियनशिप का आगाज शनिवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ। इसमें प्रदेशभर से आए लगभग 250 खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक क्षमता का लोहा मनवाया। जूनियर वर्ग के 83 किलो भार वर्ग में वाराणसी के शशांक (127.5 किलो) प्रथम स्थान पर रहे। सब-जूनियर 66 किग्रा भारवर्ग में बरेली के आकाश ने 80 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। इसमें सब-जूनियर वर्ग 53 किग्रा भार वर्ग में अलीगढ़ के विपिन कुमार ने 75 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि 59 किलो वर्ग में मेरठ के पारस (85 किलो), 66 किग्रा वर्ग में बरेली के आकाश (80 किलो), 74 किग्रा वर्ग में एटा के विशाल कुमार (117.5 किलो) और 83 किलो वर्ग में एटा के ही दिलीप राजपूत ने 125 किलो वजन उठाकर बाजी मारी।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम
वहीं जूनियर वर्ग में प्रयागराज के खिलाड़ियों का बोलबाला रहा। इसमें 53 किलो वर्ग में रामजी ने 110 किलो, 59 किलो में अभय यादव ने 92.5 किलो और 66 किलो वर्ग में शाश्वत मिश्रा ने 127.5 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। 74 किलो वर्ग में शाहजहांपुर के सलमान अहमद (102.5 किलो) और 83 किग्रा वर्ग में वाराणसी के शशांक मिश्रा (127.5 किलो) प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सीनियर खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी ताकत
सीनियर वर्ग में शामली के विशाल चौधरी ने 93 किलो भार वर्ग में 157.5 किलो का वजन उठाया। वहीं, 83 किलो वर्ग में शामली के शुभम मलिक (137.5 किलो) और 74 किलो वर्ग में बरेली के सैफ अहमद खान (117.5 किलो) ने अपने-अपने जिलों का गौरव बढ़ाया। सीनियर 59 किलो वर्ग में आगरा के बीरू (95 किलो) और 66 किलो वर्ग में प्रयागराज के सनी ओझा (95 किलो) विजेता रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी ने किया। विशिष्ट अतिथि जगमोहन सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश के महासचिव अमित राय व उपाध्यक्ष मृदुला अग्रवाल ने प्रेक्षक के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आगरा के रहने वाले जूनियर वर्ल्ड चैंपियन हरदीप सिंह ने प्रतियोगिता में उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए यूपी के लगभग 35 आधिकारिक निर्णायक तैनात रहे। मंच संचालन सनी शर्मा ने किया। बरेली पावरलिफ्टिंग संघ के महासचिव प्रणय गंगवार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed