फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shardiya Navratri 2023 Worship the forms of Mother Goddess in this way according to the zodiac signs

Shardiya Navratri 2023: राशियों के अनुसार इस तरह से करें माता के स्वरूपों की पूजा, दूर होंगे दुख और दर्द

Sat, 14 Oct 2023 10:33 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 14 Oct 2023 10:33 AM IST
सार

ज्योतिषाचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 अक्तूबर को रात 11:24 बजे से शुरू होगी और 15 अक्तूबर को रात 12:32 बजे समाप्त होगी। 15 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि का त्योहार शुरू हो जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशिवार माता की पूजा फलदायी होगी।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023 Worship the forms of Mother Goddess in this way according to the zodiac signs
राशि अनुसार करें नवरात्रि पूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्र में भक्त माता की आराधना करेंगे। नवरात्र के दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। नवरात्र का समय बहुत ही शुभ माना जाता है। जो लोग नवरात्र के दौरान अपनी राशि के अनुसार मां दुर्गा की पूजा करते हैं, उनके जीवन के सभी दुख और दर्द दूर हो जाते हैं।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 अक्तूबर को रात 11:24 बजे से शुरू होगी और 15 अक्तूबर को रात 12:32 बजे समाप्त होगी। 15 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र का त्योहार शुरू हो जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशिवार माता की पूजा फलदायी होगी।
विज्ञापन


मेष - स्कंदमाता की पूजा करें। दूध से बने पेड़े और लाल फूल का भोग लगाना चाहिए। नियमित सिद्धकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें।
वृषभ- मां महागौरी की पूजा करें। सफेद मिठाई और सफेद फूल चढ़ाएं। नियमित रूप से दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
मिथुन- मां दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। मां को लाल फूल, चीनी और पंचामृत अर्पित करना चाहिए।

कर्क- देवी शैलपुत्री की पूजा करें। बताशा और चावल का भोग लगाएं। नियमित रूप से अर्गला और कीलक स्तोत्र का पाठ करें।
सिंह- देवी दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा करें। रोली और केसर अर्पित करना चाहिए और दुर्गा सप्तशती का पाठ भी करें।
कन्या- मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा करें। खीर का भोग लगाएं, कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

Shardiya Navratri 2023 Worship the forms of Mother Goddess in this way according to the zodiac signs
नवरात्रि में जरूर करें ये ज्योतिषीय उपाय - फोटो : अमर उजाला
तुला- महागौरी की पूजा करनी चाहिए। मां को लाल रंग की चुनरी और फूल चढ़ाएं। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें

वृश्चिक- कालरात्रि स्वरूप की पूजा करें। इस दौरान नियमित रूप से सुबह और शाम मां दुर्गा की आरती करें।
धनु- स्कंदमाता की पूजा करनी चाहिए और नियमित रूप से दुर्गा सप्तशती का पाठ भी करना चाहिए। पीले फूल और मिठाई अर्पित करें।

मकर- कात्यायनी स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। माता को नारियल और चुनरी चढ़ाएं। नियमित रूप से दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
कुंभ- मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। मां को हलवे का भोग लगाएं और देवी कवच का पाठ करें।
मीन- चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। माता रानी को पीला केला और पीला फूल चढ़ाएं और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

चढ़ाएं लाल फूल पूरे होंगे काम
जिन लोगों को अपनी राशि नहीं पता है उन्हें मां भगवती को लाल फूल चढ़ाने चाहिए और सबसे खास बात तो यह है कि जिन लोगों के काम नहीं बन रहे हैं उन्हें नौ दिनों तक रोजाना मां भगवती को बारह लाल फूल चढ़ाने चाहिए। कार्य पूर्ण होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed