फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shankaracharya of Puri Peeth Swami Nischalanand spoke openly in support of Hindu nation

काशी में बोले स्वामी निश्चलानंद सरस्वती: 'अगर ऐसा हुआ तो एशिया के 15 देश हो जाएंगे हिन्दू राष्ट्र घोषित'

Tue, 21 Feb 2023 06:22 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 21 Feb 2023 06:22 PM IST
सार

नेपाल से काशी में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने आए शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने अस्सी स्थित दक्षिणामूर्ति मठ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जो श्रीरामचरितमानस पर टिप्पणी कर रहे हैं। उन्हें और पढ़ने-लिखने की जरूरत है। वे पहले चाणक्य नीति का आध्ययन करें, तब मानस को समझ पाएंगे। उन्होंने ब्रह्मण होने के महत्व की भी चर्चा की। 

विज्ञापन
Shankaracharya of Puri Peeth Swami Nischalanand spoke openly in support of Hindu nation
काशी में बोले स्वामी निश्चलानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने मंगलवार को वाराणसी में सनातन परंपरा पर अपना बयान दिया। उन्होंने  कहा कि मातृशक्ति दूषित हो जाए तो कुछ भी नहीं बचेगा। युवतियों के साथ जो हो रहा है, वह आधुनिक शिक्षा पद्धति की दिशा हीनता और मर्यादा का अतिक्रमण है। देवियों की रक्षा सनातनी परंपरा से ही संभव है। उन्हें अपने मर्यादा और गोत्र में रहकर ही कोई कदम उठानी चाहिए। 
विज्ञापन

नेपाल से काशी में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने आए शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने अस्सी स्थित दक्षिणामूर्ति मठ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जो श्रीरामचरितमानस पर टिप्पणी कर रहे हैं। उन्हें और पढ़ने-लिखने की जरूरत है। वे पहले चाणक्य नीति का आध्ययन करें, तब मानस को समझ पाएंगे। उन्होंने ब्रह्मण होने के महत्व की भी चर्चा की। 
विज्ञापन


...तो एशिया के 15 देश हो जाएंगे हिन्दू राष्ट्र घोषित 
शंकराचार्य जी ने कहा कि मारीशस अपने को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने को तैयार है। वह भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने का इंतजार कर रहा है। उसका मानना है कि अगर ऐसा हुआ तो एक साल में एशिया के कुल 15 देश अपने को हिन्दू राष्ट्र घोषित कर देंगे। भारत में भी इसकी लहर चल पड़ी है। इसे कोई रोक नहीं सकता है। मैंने डेढ साल पहले छत्तीसगढ़ में इस बात को रखा था। आरएसएस इसको लेकर वहां रैली शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि हिन्दू राष्ट्र को लेकर दुनिया में चर्चा है। अमेरिकी पार्लियामेंट में भी इसको लेकर चर्चा चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed