फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shankar Prasad was cremated

पंचतत्व में विलीन हुए शंकर प्रसाद

Tue, 05 Jan 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 05 Jan 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Shankar Prasad was cremated
शिव की नगरी में सोमवार को पूर्व सांसद शंकर प्रसाद जायसवाल पंचतत्व में विलीन हो गए। मणिकर्णिका घाट पर दोपहर अंतिम संस्कार में महापौर, विधायक, एलएलसी सहित भाजपा, सपा और कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुखाग्नि उनके बेटे राधाकृष्ण जायसवाल ने दी। वाराणसी सीट से तीन बार सांसद रहे जायसवाल के निधन पर राज्यपाल राम नाईक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने शोक जताया है।
विज्ञापन


दोपहर सवा बारह बजे अंबालिकापुरी कॉलोनी स्थित आवास से शवयात्रा निकली। वहीं घर पर शोक जताने वालों में भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर, महापौर राम गोपाल मोहले, विधायक श्यामदेव राय चौधरी, रवींद्र जायसवाल, एमएलसी केदार नाथ सिंह,  सोनभद्र के सांसद छोटेलाल खरवार, प्रदीप अग्रहरी, नागेद्र रघुवंशी, डॉ. हरेंद्र राय, शंकर गिरी, अशोक पांडेय, संजय भारद्वाज, विद्यासागर, सुधीर मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, दयाशंकर मिश्र, अवधेश, सुशील, दीपक, ओपी मिश्रा, सपा नगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, राकेश जैन, ओपी सिंह, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed