फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shah Rukh Khan, Anushka Sharma reach Varanasi, direct dialogue with youth

वाराणसी पहुंचे शाहरुख खान और अनुष्का, युवाओं से करेंगे सीधा संवाद

Mon, 31 Jul 2017 11:48 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 31 Jul 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan, Anushka Sharma reach Varanasi, direct dialogue with youth
वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के बेताज बादशाह शाहरुख खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रमोशन के लिए आज बनारस पहुंच गए। सुबह करीब आठ बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे शाहरुख के साथ फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली भी थे।

विज्ञापन


किंग खान पहली बार बनारस आए हैं। शाहरुख अपनी टीम के साथ पहड़िया स्थित अशोका इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कैंपस में भावी इंजीनियरों से मुखातिब होंगे। इस दौरान उनके साथ्‍ा भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार मनोज तिवारी भी होंगे।
विज्ञापन


शाहरूख शाम तीन बजे से छह बजे तक कॉलेज के युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। शाहरुख की सुरक्षा के लिए करीब 250 पुलिसकर्मी लगाए हैं।  अभिनेता शाहरुख खान के पहली बार बनारस आने की खबर से युवा बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन अमित मौर्य के निर्देशन में रविवार को कैंपस में दिनभर तैयारियां चलती रहीं। अमित के मुताबिक कार्यक्रम साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। सुबह शाहरुख बनारस आएंगे और होटल गेटवे में ठहरेंगे।

वहां से दोपहर तीन बजे कॉलेज के लिए निकलेंगे। इस दौरान वह रास्ते में किसी दुकान पर बनारसी पान भी खा सकते हैं। कार्यक्रम में केवल अशोका इंस्टीट्यूट के छात्रों और उनके अभिभावकों को ही प्रवेश मिलेगा। उन्हें भी हर हाल में परिचय पत्र लेकर आना होगा।

दो स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे शाहरुख खान

Shah Rukh Khan, Anushka Sharma reach Varanasi, direct dialogue with youth
एयरपोर्ट से होटल ताज जाते शाहरुख खान, अनुष्का और इम्तियाज अली - फोटो : अमर उजाला

इम्तियाज अली की निर्देशित फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ में शाहरुख टूरिस्ट गाइड ‘हैरी’ की भूमिका में हैं। जबकि अनुष्का शर्मा ‘सेजल’ की भूमिका में हैं। सेजल एक वकील हैं और वह यूरोप की सैर पर निकली हैं। यह फिल्म चार अगस्त को देश भर में रिलीज होगी।

रात साढ़े नौ बजे प्रशासन ने दी अनुमति

किंग खान का कार्यक्रम सोमवार को होने के नाते पुलिस और प्रशासन की चुनौतियां बढ़ गई हैं। सावन के चौथे सोमवार पर कांवरियों का रेला होगा। पुलिस और प्रशासनिक अमला सावन मेले में ही व्यस्तता रहेगी। शाहरुख और अनुष्का के अशोक इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम के लिए अलग से सुरक्षा व्यवस्था का अतिरिक्त दबाव भी होगा।

एडीएम सिटी जितेंद्र मोहन सिंह के निर्देश पर एसओ सारनाथ दोपहर में अशोका इंस्टीट्यूट पहुंचे और कार्यक्रम की अनुमति लेने को कहा। इसके बाद अशोका इंस्टीट्यूट की ओर से एसीएम चतुर्थ रामकुमार मौर्या के यहां अनुमति के लिए आवेदन किया गया। सोमवार को दोपहर दो से शाम छह बजे तक की अनुमति मांगी गई। प्रक्रि या पूरी होने के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे कार्यक्रम की अनुमति दी गई।

शाहरुख खान की सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन को शासन ने सतर्क किया है। शहर में कार्यक्रम के दौरान शाहरुख दो स्तरीय सुरक्षा घेरे में होंगे। उनकी सुरक्षा में एक एएसपी, पांच सीओ, आठ थानाध्यक्ष, 40 एसआई, 200 कांस्टेबल एवं 40 महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है।

सूत्रों की मानें तो आयोजक से सुरक्षा व्यवस्था के लिए 50 हजार रुपये एडवांस जमा कराए गए हैं लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। शाहरुख खान फिल्म के प्रमोशन के लिए आ रहे हैं। ऐसे में इसे व्यावसायिक गतिविधि मानते हुए सुरक्षा पर होने वाले खर्च को आयोजक से लेने की तैयारी है।

प्रशासन ने रात साढ़े नौ बजे दी अनुमति

किंग खान का कार्यक्रम सोमवार को होने से पुलिस और प्रशासन की चुनौतियां बढ़ गई हैं। सावन के चौथे सोमवार पर शहर में कांवरियों का रेला होगा। पुलिस और प्रशासनिक अमला सावन मेले में व्यस्तत रहेगा। अशोका इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम के लिए अलग से सुरक्षा व्यवस्था का अतिरिक्त दबाव भी होगा।

एडीएम सिटी जितेंद्र मोहन सिंह के निर्देश पर एसओ सारनाथ दोपहर में अशोका इंस्टीट्यूट पहुंचे और कार्यक्रम की अनुमति लेने को कहा। इसके बाद इंस्टीट्यूट की ओर से एसीएम चतुर्थ राम कुमार मौर्या के यहां आवेदन कर सोमवार को दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी गई। प्रक्रि या पूरी होने के बाद जिला प्रशासन ने रात करीब साढ़े नौ बजे कार्यक्रम की अनुमति दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed