फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mahashivratri 2022 kashi vishwanath temple Shagun turmeric will be offered to Kashi Vishwanath today

Mahashivratri 2022: आज काशी विश्वनाथ को चढ़ेगी शगुन की हल्दी, वसंत पंचमी पर पर हुआ था शुभ तिलक

Sun, 27 Feb 2022 09:59 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 27 Feb 2022 09:59 AM IST
सार

वसंत पंचमी पर बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ की प्रतिमा के समक्ष तिलकोत्सव की परंपरा का निर्वहन किया गया था। आज हल्दी लगने के साथ लग्न की रस्में  शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
Mahashivratri 2022 kashi vishwanath temple Shagun turmeric will be offered to Kashi Vishwanath today
विवाहोत्सव से पूर्व बाबा विश्वनाथ को लगाई जाएगी हल्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुराधिपति को हल्दी लगने के साथ लग्न की रस्में आज से शुरू हो जाएंगी। महाशिवरात्रि के पूर्व होने वाली लोक परंपराएं 27 फरवरी से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास पर आरंभ होंगी और बाबा विश्वनाथ की पंचबदन प्रतिमा पर हल्दी तेल अर्पण कर लोकाचार पूर्ण किया जाएगा।

विज्ञापन


मांगलिक गीतों से महंत आवास गुंजायमान होगा। ढोलक की थाप और मंजीरे की खनक के बीच शिव-पार्वती के मंगल दाम्पत्य की कामना के गीत मुखर होंगे। रविवार को संध्याबेला में भगवान शिव की प्रतिमा पर महिलाओं द्वारा लोकगीत गाते हुए हल्दी व तेल लगाकर (चढ़ाकर) परंपराओं का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन


इसके पूर्व वसंत पंचमी पर बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ की प्रतिमा के समक्ष तिलकोत्सव की परंपरा का निर्वहन किया गया था। हल्दी की रस्म के लिए गवनहिरयों की टोली संध्या बेला में महंत आवास पर जमा होगी। एक तरफ मंगल गीतों का गान के बीच बाबा को हल्दी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह रस्म पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी के सानिध्य में होगी। हल्दी के पारंपरिक शिव गीतों में दूल्हे की खूबियों का बखान किया जाएगा। वहीं इन्हीं गीतों के जरिये भूतभावन महादेव को दूल्हन का ख्याल रखने की ताकीद भी दी जाएगी। डॉ. कुलपति तिवारी ने बताया लोक मान्यताओं के अनुसार जिन लड़कों और लड़कियों के विवाह में अड़चनें आती हैं उनको बाबा को हल्दी अर्पण करने से लाभ मिलता है।

बाबा के विवाहोत्सव पर महंत आवास पर शिवांजलि

विवाहोत्सव के अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्ति संगीत का कार्यक्रम शिवांजलि भी प्रस्तुत किया जाएगा। प्रियंका पांडेय, रीता शर्मा सहित कई कलाकार इसमें भाग लेंगे। हल्दी के बाद महाशिवरात्रि की महानिशा के चारों प्रहर में महंत परिवार द्वारा की जाने वाली बाबा विश्वनाथ की आरती के विधान पूर्ण करने की तैयारी कर ली गई है।

महंत परिवार के सदस्यों के मार्गदर्शन में बाबा विश्वनाथ और माता पार्वती के विवाह का कर्मकांड पूर्ण परंपरानुसार पूर्ण किया जाएगा।
महाशिवरात्रि 2022
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed