फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   shabana azmi says that kaifi saab vision is greater than me

डिजिटल क्लास रूम का उद्घाटन कर बोलीं शबाना आजमी, कैफी साहब का विजन मुझसे बहुत बड़ा

Fri, 10 Aug 2018 10:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 10 Aug 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
shabana azmi says that kaifi saab vision is greater than me
shabana azmi - फोटो : अमर उजाला
 फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा कि कैफी साहब का विजन मुझसे बहुत बड़ा था। उन्होंने वर्ष 2002 में ही गांव में कंप्यूटर शिक्षा की शुरूआत की थी। आज जो मोबाइल है वह भी एक कंप्यूटर है। डिजिटल एजुकेशन की शिक्षा शुरू किए जाने में प्लान इंडिया का बहुत बड़ा योगदान है। उक्त बातें उन्होंने शुक्रवार को आजमगढ़ जिले में स्थित अपने पैतृक गांव मेजवा के कैफी आजमी गर्ल्स इंटर कालेज में डिजिटल क्लास रूम के उद्घाटन समारोह में कही। 
विज्ञापन


शबाना आजमी अपने पिता शायर कैफी आजमी के शेर ‘कोई तो सूद चुकाए कोई तो जिम्मा ले उस इंकलाब का जो आज तक उधार सा है..’ सुनाते हुए कहा कि यह शेर आज के बदलते परिवेश के लिए और भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि हम अपने गांव नहीं बल्कि पूरे जिले और देश के लिए काम करना चाहते हैं। शिक्षा सशक्तिकरण का जरिया है। महिलाओं और पुरुषों का आह्वान किया वे स्कूल के हर कार्यक्रम में भाग जरूर लें। 
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने कहा कि शबाना आजमी की वजह से मेजवां गांव काफी ऊंचाइयों पर पहुंचा है। डिजिटल तकनीक के माध्यम से सभी बच्चों को एक ही क्लिक में सूचनाएं मिल जाती हैं। प्लान इंडिया की कार्यकारी निदेशक भाग्यश्री ने कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से छात्राओं को काफी जानकारी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed