फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sexual assaulted victims family could not meet to priyanka gandhi in varanasi

वाराणसी: प्रियंका गांधी से इंसाफ की गुहार लगाने पहुंचे दुष्कर्म पीड़िता के परिजन, नहीं हो सकी मुलाकात

Mon, 11 Oct 2021 01:12 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 11 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Sexual assaulted victims family could not meet to priyanka gandhi in varanasi
से किसान न्याय रैली के बाद जनता का अभिवादन करतीं प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने के लिए एक दुष्कर्म पीड़िता के परिजन पहुंचे, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें मिलने नहीं दिया। वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की आठ साल की बच्ची संग दुष्कर्म मामले में इंसाफ की आस लिए परिजन प्रियंका गांधी से मिलने एयरपोर्ट पहुंचे थे, लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सुरक्षा कर्मियों ने पीड़ित परिजनों को मिलने से रोक दिया। ग्रामीण पुलिस की कार्यशैली पर आरोप लगाते हुए परिजन गुहार लेकर प्रियंका गांधी के पास पहुंचना चाहते थे।

विज्ञापन


हालांकि पिंडरा के पूर्व विधायक अजय राय ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और पत्रक लेकर पुलिस के उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


रैली में भाजपा सरकार पर साधा निशाना
वाराणसी के रोहनिया के जगतपुर इंटर कालेज के मैदान में कांग्रेस की किसान न्याय रैली में पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मां दुर्गा के मंत्रों से अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि प्रदेश में सोनभद्र से लेकर लखीमपुर खीरी तक पीड़ितों को मुआवजा नहीं न्याय चाहिए। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब हम तक डटे रहेंगे। उन्होंने कहा, सच्चाई बोलने से क्यों डर रहे हैं। देश नष्ट हो रहा है। बात अब चुनाव की नहीं है, देश को बचाने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'आपके दरवाजे पर क्या विकास पहुंचा'

उन्होंने कहा, अपने अंतर्मन में झांकिए और खुद से सवाल पूछिए कि क्या इन सात सालों में आपके जीवन में तरक्की आई, विकास आपके दरवाजे पर आया? अगर जवाब नहीं है तो सरकार बदलिए। आपको आतंकवादी, आंदोलनजीवी और उपद्रवी कहने वालों को न्याय देने के लिए मजबूर कीजिए। किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि 300 दिन के आंदोलन में 600 किसानों की मौत हुई है।

प्रियंका ने बाबा विश्वनाथ और मां कुष्मांडा के दर्शन किए
किसान न्याय यात्रा के लिए बनारस पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को बाबा विश्वनाथ का पूजन किया और मां अन्नपूर्णा के दरबार में तिलक भी लगाया। उसके बाद प्रियंका गांधी ने दुर्गाकुंड स्थित मां कुष्मांडा के दरबार दर्शन-पूजन किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में जीत की कामना की। मां के दरबार में माथा टेक प्रियंका ने फूलों की माला मां को अर्पित की और परिक्रमा भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed