{"_id":"66d6996661f010667409bd78","slug":"sewer-cleaning-will-be-done-with-vehicle-worth-two-crores-in-varanasi-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दो करोड़ की हाईटेक मशीन से होगी सीवर की सफाई, वेस्ट से खाद बनाकर सप्लाई करेगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दो करोड़ की हाईटेक मशीन से होगी सीवर की सफाई, वेस्ट से खाद बनाकर सप्लाई करेगा नगर निगम
Tue, 03 Sep 2024 10:37 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 03 Sep 2024 10:37 AM IST
सार
वाराणसी में हाईटेक मशीन से सफाई होगी। सफाई के दौरान मशीन द्वारा सीवर के पानी को रिसाइकिल करके वेस्ट को उससे अलग किया जाएगा।
विज्ञापन
सामनेघाट पर खड़ी मशीन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम अब शहर की सीवर सफाई के लिए हाईटेक मशीन का प्रयोग करेगा। सोमवार की रात इसका ट्रायल भी कर लिया गया है। अब मंगलवार को मेयर अशोक तिवारी और नगर आयुक्त अक्षत वर्मा इसका शुभारंभ सामने घाट से करेंगे। यहां से इस हाईटेक मशीन के माध्यम से वीएचयू ट्रॉमा सेंटर तक सफाई की जाएगी।
विज्ञापन
सीवर की सफाई के दौरान अक्सर मलवा सड़क पर इकट्ठा होता है और सीवर के पानी को रिसाइकिल के लिए एसटीपी प्लांट तक ले जाना होता है। नगर निगम ने दो करोड़ रुपये से ऑनसाइट फ्लड डिवॉटरिंग व्हीकल की खरीद की है।
विज्ञापन
नगर निगम के अफसरों ने बताया कि यह मशीन सीवर सफाई के दौरान पानी को रिसाइकिल करके वेस्ट को उससे अलग कर स्टोर कर लेगी। इसी वेस्ट का नगर निगम खाद बनाकर खेतों में सप्लाई करेगी। इससे किसानों को भी लाभ होगा और नगर निगम की आय में भी बढ़ोतरी होगी। मेयर ने बताया कि इस मशीन से सफाई के बाद शहर में सीवर फ्लो से भी काफी हद तक निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन