देश में लागू होगा वाराणसी का सेवापुरी मॉडल, नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने बनाई कार्ययोजना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के रुप में सेवापुरी ब्लाक को आदर्श विकास खंड बनाने की कवायद में मंगलवार को नीति आयोग की टीम वाराणसी पहुंची। आयोग के सीईओ अमिताभ कांत के नेतृत्व में टीम ने विकास खंड सभागार में समीक्षा बैठक की।
इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा , पशुपालन, मत्स्य पालन, बैंकिंग, कृषि, टेलीकॉम, ग्राम विकास, पशुपालन, बिजली विभाग के विकास के मामले में पावर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से पूरी जानकारी ली। मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, सहित अन्य योजनाओं में बदलाव लाने के लिए लोगों के विचारधारा में बदलाव लाया जाएगा।
उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री के इच्छा के अनुसार सेवापुरी में जमीन पर बदलाव लाना नहीं बल्कि लोगों के विचारों में भी बदलाव लाना है। सेवापुरी विकास खंड मॉडल बन जाए तो बनारस ही नहीं पूरे भारत में विकास खंडों को मॉडल विकास खण्ड बनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अधिकारियों के 15 ग्रुप यहां काम कर रहे है और लोगों के बीच आए परिवर्तन का फीडबैक लेंगे। 15 जुलाई से 15 नवंबर तक केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाएं यहां संतृप्त कर दी जाएंगी। 15 सितंबर तक 2 माह में कर्मचारियों के तरीकों में बदलाव लाया गया है।
सभी ग्राम सभाओं में वालिंटियर (निगरानी समिति) बनेगी और सरकार से मानदेय की व्यवस्था की जाएगी। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सब्जी और फल उत्पादन के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से अस्पतालों में भोजन की व्यवस्था होगी। बैंक लोन से रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।
दौरे के कारण दो दिन में पूरा किया लक्ष्य
आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि हम वर्चुअल बैठक कर सकते थे, मगर दौरे के कारण अधिकारियों ने लक्ष्य के प्रति संजीदगी दिखाई। दो दिन पहले तक टेलीकाम विभाग अपना 66 फीसदी काम पूरा कर पाई थी और बैठक में पूरा लक्ष्य हो गया। नीति आयोग की टीम ने 141 इंडिकेटर पर मानक तय किए हैं, उन पर 80 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है।
ग्रामीण विद्यालयों में 75 फीसदी बच्चे गणित और मातृभाषा की सही जानकारी नहीं कर पाते, ऐसे में यहां शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। विकास के लिए तीन चीजों पर फोकस किया जा रहा है, इसमें डाटा कलेक्शन, ग्राम पंचायत की रैंकिंग और ग्रामीणों के व्यवहार में बदलाव। उन्होंने मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के कामों की सराहना की।
इस दौरान प्रमुख सचिव ग्राम विकास एनएन सिन्हा, गया प्रसाद उपनिदेशक, शेखर बोनु, संयुक्त सचिव संतोष कुमार यादव, अजय तिवारी संयुक्त सचिव सुधीर गर्ग, संयुक्त सचिव शाहनवाज आलम, उपनिदेशक राज शर्मा, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल , जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ,मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुलगी खंड विकास अधिकारी दिवाकर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
बैठक में गश खाकर गिरे श्रम विभाग के अधिकारी
बैठक के दौरान अचानक श्रम विभाग के एलईओ सुनील कुमार सिन्हा गश खाकर कुर्सी से गिर पड़े। जिससे सभागार में अफरा तफरी मच गयी। जिन्हे आनन फानन में अन्य कर्मचारी की मदद से अस्पताल भिजवाया गया बताया जाता है कि अत्यधिक उमस गर्मी के चलते ऐसा हुआ ।ग्रामीण करते रहे इंतजार नहीं पहुंची नीति आयोग की टीम
पायलट प्रोजेक्ट के साथ अन्य प्रोजेक्ट का जायजा लेने आई टीम को स्थलीय निरीक्षण करना था। इसमे गोसाईपुर प्राथमिक विद्यालय, हाथी प्राथमिक विद्यालय प्रथम व कंपोजिट हाथी विद्यालय द्वितीय सहित अन्य जगहों पर टीम को जाना था।मगर, टीम के नहीं पहुंचने से अध्यापक व ग्रामीण निराश हो गए ।आंगनवाड़ी केंद्र गोसाईपुर व हाथी पर टीम के आने के बाद गोद भराई अन्नप्राशन का कार्य होना था लेकिन देर शाम तक टीम के न पहुंचने से आंगनवाड़ी कार्यकर्ती सीडीपीओ के आदेश पर गोद भराई का काम पूरा किया गया ।
हरिभानपुर को मिला प्रथम पुरस्कार
तय मानकों पर अच्छा काम करने वाले हरिभानपुर, कपसेठी एवं शंभूपुर ग्राम पंचायतों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी का पुरस्कार दिया गया। हरिभानपुर के ग्राम प्रधान राजाराम यादव एवं ग्राम सचिव राजेश कुमार, कपसेठी के ग्राम प्रधान इंदुबाला सिंह एवं ग्राम सचिव कमलेश बहादुर गोंड तथा ग्राम पंचायत शंभूपुर के ग्राम प्रधान सूरज उपाध्याय एवं ग्राम सचिव महेंद्र प्रताप सिंह को प्रशस्ति पत्र देते हुए उन्हें बधाई दी गयी।
कस्टम हायरिंग सेंटर योजना अंतर्गत ग्राम सभा होशिला निवासी शालिग्राम मिश्रा को नीति आयोग के चेयरमैन के हाथों ट्रैक्टर की चाबी देकर सम्मानित किया गया। गजापुर निवासी बृजराज वर्मा तथा ग्राम सभा रसूलहा निवासी विकास कुमार को नीति आयोग के चेयरमैन द्वारा दिया गया।