{"_id":"5d6c24aa8ebc3e013a3e2874","slug":"sewa-patal-varanasi-news-vns481409770","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा पटल पर होगा बीमा संबंधी समस्याओं का निदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा पटल पर होगा बीमा संबंधी समस्याओं का निदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लाइफ इश्योरेंस कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) की ओर से बीमा सप्ताह के दौरान लोगों को सेवाओं के बारे में बताया गया। इसके लिए मंडल कार्यालय पर विशेष बीमा सेवा पटल स्थापित किया गया है। भेलूपुर मंडल कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस में वरिष्ठ मंडल प्रबंधक अमित मित्तल ने बताया कि सात सितंबर तक जागरूकता कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।
दो सितंबर को कर्मचारियों को पौधा वितरण किया जाएगा। सेवा पटल के माध्यम से लोग सेवाओं के बारे में जानकारी के साथ ही इससे जुड़ी समस्याओं का समाधान करा सकेंगे। बताया कि इसके बाद तीन को योग शिविर, चार को स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिता, पांच को सभी शाखाओं में विकास अधिकारी सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, छह को मेहंदी, रंगोली प्रतियोगिता, बच्चाें के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी। बताया कि सात सितंबर को बीमा सप्ताह का समापन होगा। इससे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह, आकाशवाणी निदेशक राजेश गौतम ने बीमा सप्ताह का शुभारंभ किया।