फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sever

काशी के आधे क्षेत्र में सड़कों पर बह रहा सीवर का गंदा जल

Thu, 25 Jul 2019 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
sever
वाराणसी। शहर की सीवर व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। नतीजा यह है कि शहर के आधे से अधिक इलाके में सीवर सड़कों में बह रहा है। इससे जहां लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है वहीं, क्षेत्र में दुर्गंध के साथ ही संक्रामक बीमारियों का भी खतरा भी बढ़ गया है। इस संबंध में कई बार शिकायतें, धरना और विरोध प्रदर्शन किए गए। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर के 20 लाख आबादी के लिए 1500 किमी सीवर लाइन बिछाई गई है। आजादी से पहले बिछी सीवर लाइन पुरानी होने के चलते कई जगह से जर्जर हो चुकी है। इसके चेंबर टूट गए हैं। इसके कारण बारिश होने पर शहर की गंदगी भी उसी में चली जाती है। इससे पूरा सीवर जाम हो जाता है। गर्मी में सही से मरम्मत कार्य न करने से बारिश में लोगों को यह समस्या भुगतनी पड़ रही है। पार्षदों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे अब पार्षद सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य हो गए हैं। वहीं जनता भी आंदोलन करने लगी है। लेकिन जलकल की समस्या दूर नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

इन इलाकों में विकराल है सीवर की समस्या
सिगरा, माधोपुर, जैतपुरा, काजी सादुल्लापुरा, कमलगड़हा, छित्तुपुर, कोनिया, नगवां, सरसौली, भोजूवीर, जमालुद्दीनपुरा, कमालपुरा, आगागंज, रसूलपुरा, कच्ची बाग, कटेहर, छित्तनपुरा, ओहरीपुरा, बलुआबीर, लहंगपुरा, बजरडीहा सहित कई इलाकों में सीवर की समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरम्मत भी नहीं करा पा रहा विभाग
शहर के 60 प्रतिशत सीवर के चेंबर और मैनहोल पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं, लेकिन इनकी भी मरम्मत नहीं की जा रही है। इससे सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढेे बनते जा रहे हैं, जो दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। वहीं भारी वाहनों के झटके से भी यह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।

वार्ता विफल, पार्षदों का धरना दूसरे दिन भी जारी
कांग्रेस और सपा के पार्षदों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना समाप्त कराने के लिए जीएम नीरज गौड़ ने कई प्रयास किए, लेकिन पार्षद समस्या के समाधान की मांग पर अडिग हैं। इस दौरान पार्षदों ने जमकर नारेबाजी की। धरनारत पार्षदों में सीताराम केशरी, विनय सादेजा, गुलशन अली, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed