फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sever cold resumes

ठंड का कहर जारी , छाया रहा घना कोहरा

Fri, 26 Dec 2014 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Fri, 26 Dec 2014 02:18 AM IST
विज्ञापन
sever cold resumes
हाड़ कंपा देने वाली ठंड और रास्ता रोकने वाले घने कोहरे से अभी पूर्वांचल के लोगों को निजात नहीं मिलने वाली है। बर्फीली हवाओं की दो अलग-अलग ब्रांच दो-दो दिनों के अंतराल पर शनिवार से आना शुरू हो जाएंगी। हालांकि अधिकतम तापमान में चार डिग्री की वृद्धि होने से गुरुवार को कुछ देर के लिए धूप हुई लेकिन न्यूनतम 4.6 डिग्री होने से लोग ठिठुरते रहे। जंसा थाना क्षेत्र के सत्तनपुर गांव में ठंड लगने से भाजपा नेता और आंगनबाड़ी कार्यकत्री समेत चार लोगों की मौत हो गई।  
विज्ञापन


वाराणसी और आसपास के इलाकों में गुरुवार की रात आठ बजे के बाद ही घने कोहरे के चलते दृश्यता शून्य हो गई। अधिकतम तापमान में चार डिग्री की वृद्धि हुई। बाबतपुर के मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री रिकार्ड किया, जबकि न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री था। न्यूनतम तापमान में भी चौबीस घंटे के दौरान मामूली वृद्धि हुई लेकिन आम लोगों की मुश्किलें जस की तस रहीं। बीएचयू की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा इकाई के कोआर्डिनेटर डॉ. आरएस सिंह ने बताया कि अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।
विज्ञापन


बर्फीली हवाएं दो दिन के अंतराल पर आ रही हैं। इससे दिक्कत बनी रहेगी। रेल, सड़क और वायु मार्ग पर फिलहाल दो दिन तक यातायात कोहरे के चलते प्रभावित रहेगा।

रोहनिया संवाददाता के अनुसार ठंड लगने से बीमार भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश दुबे (58) का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे मोहनसराय मंडल के पूर्व अध्यक्ष भी थे। मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवापुरी संवाददाता के अनुसार जंसा क्षेत्र के सत्तनपुर गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कृष्ण कुमारी (40)  की ठंड लगने से बुधवार की देर रात मौत हो गई। वह ब्लाक पर गई थीं।


देर शाम लौटते समय ठंड से कांपते हुए वह बाइक से गिर गईं थीं। कपसेठी क्षेत्र के गोपालपुर गांव में रामकिशोर पाल (75) की गुरुवार की भोर में ठंड लगने से मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। इसके पूर्व क्षेत्र में एक पखवारे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। बड़ागांव संवाददाता के अनुसार कोइरीपुर गांव में केवल मौर्या (65) ठंड लगने से बीमार पड़ गए। उपचार शुरू हुआ लेकिन दिन के करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed