फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   seventy Agniveers selected across the country in Special Force maximum 11 from Kashi 110 given training

UP : देशभर से स्पेशल फोर्स में चुने गए 70 अग्निवीर, काशी के सबसे ज्यादा 11; छावनी के 110 युवा देंगे ट्रेनिंग

Wed, 23 Oct 2024 10:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 23 Oct 2024 10:41 AM IST
सार

Varanasi News : पैरा स्पेशल फोर्स के लिए देश के 70 अग्निवीरों का चयन हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा काशी के अग्निवीर हैं। सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार, परीक्षा और रैली के बाद पूर्वांचल के 12 जिलों के लगभग 600 अग्निवीर चयनित किए गए थे।

विज्ञापन
seventy Agniveers selected across the country in Special Force maximum 11 from Kashi 110 given training
सेना भर्ती कार्यालय से 110 अग्निवीर ट्रेनिंग के लिए रवाना हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगलूरू में कठिन प्रशिक्षण के बाद वाराणसी के 56 अग्निवीर में से 11 ही मानक पूरा कर पाए। सेना भर्ती कार्यालय के अफसरों ने बताया कि इसके बावजूद पैरा स्पेशल फोर्स के लिए पूरे देश से चुने गए 70 में से सर्वाधिक 11 अग्निवीर वाराणसी के हैं। 

विज्ञापन


उधर, छावनी क्षेत्र के सेना भर्ती कार्यालय से 110 अग्निवीर ट्रेनिंग सेंटरों के लिए रवाना हुए। अगस्त में रैली के बाद 600 युवाओं का चयन किया गया था। पहले दिन 110 युवाओं को सिकंदराबाद और गोवा ट्रेनिंग सेंटर के लिए रवाना किया गया। बुधवार को नासिक और ऊंटी के लिए चयनित युवा रवाना होंगे। इसके बाद कर्नाटक के बेलगांव जाएंगे। 
विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि परीक्षा और रैली के बाद बनारस सहित पूर्वांचल के 12 जिलों के 600 अग्निवीर के अलग-अलग पदों के लिए चयनित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू में एडीजी पीयूष मोर्डिया ने छात्रों से किया संवाद
बीएचयू के कला संकाय में मंगलवार को वाराणसी जोन के पुुलिस उप महा निदेशक (एडीजी) पीयूष मोर्डिया ने छात्रों से संवाद किया। सिविल सर्विसेज एग्जाम ओरिएंटेशन प्रोग्राम में कहा कि परीक्षा चाहे जो भी हो, वह तब तक कठिन नहीं होती, जब तक हम उसे मान नहीं लेते। सही रणनीति बनाकर बड़ी से बड़ी परीक्षाओं को क्लियर किया जा सकता है। कहा कि सबसे पहले अपनी रुचि को पहचानें। उसी के अनुसार विषयों का चुनाव करें। इस दौरान, प्रो. आरती निर्मल, प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed