फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seven thousand plants will be adopted by public in varanasi

अच्छी पहल: काशीवासी सात हजार पौधों को लेंगे गोद, गार्जियन बनकर करेंगे देखभाल; नगर निगम ने बनाया ये प्लान

Wed, 11 Sep 2024 10:58 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 11 Sep 2024 10:58 AM IST
सार

वाराणसी में सात हजार पौधों को जनता द्वारा गोद लिया जाएगा। जनता गार्जियन बनकर इन पौधों की देखभाल करेगी। मेयर की अगुवाई में नगर निगम ने यह कार्ययोजना बनाई है। 

विज्ञापन
Seven thousand plants will be adopted by public in varanasi
सात हजार पौधों को गोद लेंगे काशीवासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर में सात हजार पौधों को गोद लिया जाएगा। गोद लेने के लिए इन पौधों के गार्जियन कहलाएंगे। इसके लिए नगर निगम ने कार्ययोजना बनाई है। इसके तहत सात हजार लोगों के नाम और मोबाइल नंबर लिए जाएंगे। उन्हें नगर निगम की ओर से एक पौधा और ट्री गार्ड दिया जाएगा। पौधा लगाने के बाद उसके संरक्षण की जिम्मेदारी उस गार्जियन की होगी। इसके लिए मेयर अशोक कुमार तिवारी के निर्देश पर नाम और मोबाइल नंबर जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल हर बार जुलाई में पौधे तो लगा दिए जाते हैं लेकिन उनकी देखभाल नहीं हो पाती। इस वजह से पौधे सूखने लगते हैं और कई बार पौधे मर जाते हैं। इसे देखते हुए मेयर ने तय किया है कि शहर के सात हजार लोगों को पौधों का गार्जियन बनाया जाए। उनकी जिम्मेदारी होगी कि वे पौधों को समय-समय पर पानी और खाद डालेंगे। उन पौधों की रक्षा करेंगे। इससे न केवल पौधरोपण अभियान को बल मिलेगा बल्कि शहर में हरियाली भी होगी। 
विज्ञापन


उधर, शहर में भाजपा की ओर से एक पेड़ मां के नाम पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर निगम का यह अभियान सोने पे सोहागा साबित होगा। पौधा लगाने वाले गार्जियन इनको सहेजने का संकल्प लेंगे। इसमें स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों के साथ आम जनता को भी शामिल किया जा रहा है ताकि सभी 100 वाडों को हरा भरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अधिकारी बोले
शहर में सात हजार गार्जियन बनाए जाएंगे। उन्हें पौधे और ट्री गार्ड दिए जाएंगे। इन पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी उठाने वालों के नाम और मोबाइल नंबर भी पौधे पास लिखे जाएंगे। -अशोक कुमार तिवारी, मेयर, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed