{"_id":"5f9191abc7c7cb3bd4060541","slug":"seven-people-found-corona-positive-civil-court-will-remain-closed-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, कल बंद रहेगी दीवानी कचहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, कल बंद रहेगी दीवानी कचहरी
Thu, 22 Oct 2020 07:35 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 22 Oct 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी जिला एवं सत्र न्यायालय में फास्ट ट्रैक कोर्ट के सिविल जज सहित सात लोग गुरुवार को जांच में कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। इसे देखते हुए सैनिटाइजेशन के लिए शुक्रवार को दीवानी कचहरी बंद रहेगी।
विज्ञापन
अदालत परिसर में 43 लोगों के कोविड-19 की जांच (एंटीजन टेस्ट) की गई थी। इसमें सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट, एसीजेएम पंचम के पेशकार, सिविल जज जूनियर डिवीजन का अर्दली, मुंसिफ मजिस्ट्रेट-पंचम का अर्दली, मुंसिफ मजिस्ट्रेट और दो अधिवक्ता कोरोना पॉज़िटिव पाए गए।
विज्ञापन
कोरोना रोकथाम उपचार उपचार समिति के अध्यक्ष विशेष न्यायाधीश लोकेश राय की रिपोर्ट के बाद जिला जज उमेश चंद्र शर्मा ने 23 अक्टूबर को न्यायालय परिसर बंद रखने का आदेश दिया है। इस अवधि में पूरे न्यायलय परिसर का सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को हिदायत दी है कि अदालत परिसर में कोरोना महामारी को लेकर किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उधर, अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि कलक्ट्रेट में लापरवाही बरती जा रही है और सैनिटाइजेशन भी नही कराया जा रहा है।