फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seven injured in the accident

वाराणसी: हादसे में सात घायल

Sat, 11 Feb 2023 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Seven injured in the accident
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के चकसहाब में बृहस्पतिवार की देर रात बरात से लौट रही एक बोलेरो पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बोलेरो सवार छह से अधिक लोग घायल हो गए। बरात बदलापुर, जौनपुर से लौट रही थी। घटना चालक को झपकी आने से हुई। घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन

गोपीगंज थाना क्षेत्र के कोइलरा गांव से जायसवाल परिवार की बारात बदलापुर, जौनपुर गई थी। देर रात वहां से वापस लौटते समय चक सहाब के पास चालक को झपकी आने से बोलेरो अनियंत्रित हो गई। पेड़ में जा टकराई। इससे बोलेरो में बैठे सभी आठ लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंचे लोगों ने सभी को बोलेरो से बाहर निकाला और गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायल होने वालों में चालक चालक संदीप जायसवाल (23), सनी जायसवाल (25), महेश जायसवाल (28), देवी प्रसाद जायसवाल (71) निवासी कोइलरा, अभिषेक (35), मनोज जायसवाल (40) निवासी सदर मोहाल, करन जायसवाल निवासी कछवा शामल हैं। मनोज और अभिषेक की गंभीर स्थिति देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed