फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seven flats sold on the pretext of registering a flat in Varanasi

वाराणसी: एक फ्लैट की रजिस्ट्री के बहाने बेच दिए सात फ्लैट, शिक्षिका ने दर्ज कराया मुकदमा

Mon, 15 Mar 2021 11:30 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Mon, 15 Mar 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Seven flats sold on the pretext of registering a flat in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के बहाने सात फ्लैट बेचे जाने के प्रकरण में शिक्षिका की तहरीर पर भेलूपुर पुलिस ने अधिवक्ता समेत नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। आईजी रेंज से शिकायत के बाद हरकत में आई भेलूपुर पुलिस सोमवार को मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। पिछले दस दिनों से शिक्षिका मुकदमा दर्ज कराने के लिए आईजी कार्यालय से लेकर भेलूपुर थाने की चक्कर लगा रही थी।  

विज्ञापन


तुलसीपुर निवासी व शिक्षिका जानकी पटेल की बरेका के पास संत गोपाल नगर में पैतृक जमीन है। शिक्षिका की तहरीर के अनुसार इस जमीन पर फ्लैट बनाने के लिए बिल्डर जितेंद्र सिंह से एग्रीमेंट हुआ था। इसमें ये तय हुआ कि 40 फीसदी फ्लैट भू स्वामी और 60 फीसदी फ्लैट बिल्डर का होगा। पिछले साल फ्लैट तैयार हुए और इस जमीन पर 64 फ्लैट बने थे। शिक्षिका के अनुसार 40 फीसदी के हिसाब से हिस्से में 24 फ्लैट आए। फ्लैट को तीन भागों में बांटा गया। आठ फ्लैट मेरे भाई सतीश और आठ फ्लैट दूसरे भाई रमेश को मिले। बाकी आठ फ्लैट मेरी मां रामकला देवी के नाम थे। बाद में मेरी मां ने आठों फ्लैट का वसीयतनामा मेरे नाम कर दिया।

विज्ञापन

इसी बीच हमारे भाइयों से विवाद हो गया। इसी संबंध में मां की मुलाकात अधिवक्ता अरविंद सिंह से हुई। अधिवक्ता ने धोखे में रखकर एक फ्लैट की रजिस्ट्री 35 लाख में कराई और बाद में पता चला कि मेरे अन्य सात अन्य फ्लैट में भी दूसरे का कब्जा हो गया है। दस्तावेज में हेरफेर कर अधिवक्ता ने एक फ्लैट की रजिस्ट्री पर सात अन्य प्लैट की रजिस्ट्री करा ली। इस प्रकरण को लेकर महिला ने भेलूपुर थाने पर गुहार लगाई तो टालमटोल किया जाता रहा। तब महिला ने आईजी रेंज विजय सिंह मीणा से गुहार लगाई तो भेलूपुर पुलिस ने शिक्षिका की तहरीर पर अधिवक्ता अरविंद सिंह, गंगासागर, प्रशांत सिंह कौशिक, शत्रुघन मिश्रा, अनिल गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता और अशोक कुमार यादव के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओें में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed