फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   setu nigam

सेतु निगम के सीपीएम का घेराव कर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 16 Jun 2020 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
setu nigam
वाराणसी। राज्य सेतु निगम संयुक्त कर्मचारी संघ द्वारा कर्मचारियों के स्थानांतरण को लेकर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। इसके पूर्व मुख्य परियोजना प्रबंधक (सीपीएम) का घेराव किया गया। संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह के अनुसार ज्ञापन के जरिए प्रशासन को अवगत कराया गया कि सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक दीपक गोविल ने कुल 16 कर्मचारियों का स्थानान्तरण वाराणसी इकाई से चन्दौली द्वितीय इकाई में कर दिया गया है । जबकि कोविड-19 के तहत मुख्य सचिव का आदेश है कि कोरोना काल में किसी का स्थानांतरण ना किया जाए। बावजूद इसके ऐसा किया गया। मुख्य परियोजना प्रबंधक की ओर से मुख्य सचिव के आदेश की अवहेलना की गई है। इससे वाराणसी के कर्मचारियों में काफी रोष व्याप्त है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्य परियोजना प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इसकी जानकारी विभाग के प्रबंध निदेशक, श्रम विभाग के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed