फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Serving spoiled food to children will be investigated

बच्चों को खराब भोजन परोसने की होगी जांच

Mon, 06 Sep 2021 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Serving spoiled food to children will be investigated
प्राथमिक विद्यालय ककरमत्ता में शनिवार को बच्चों को खराब मिड डे मील(एमडीएम) परोसने की अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है। बीएसए ने जहां शनिवार को इस मामले में प्रधानाध्यापक समेत अन्य लोगों से पूछताछ की थी, वहीं अब मामले की जांच कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए नगर क्षेत्र के ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर(बीईओ) को जांच की जिम्मेदारी देते हुए दो दिन में आख्या तलब की है।
विज्ञापन

शनिवार को प्राथमिक विद्यालय ककरमत्ता के बच्चों को मध्याह्न भोजन के लिए खाना परोसा गया तो उसमें से दुर्गंध आ रही थी। जिसकी वजह से बच्चों ने अपनी थाली में परोसे गए खाने को कूड़ेदान में फेंककर उसे खाने से मना कर दिया था। बीएसए राकेश सिंह ने बीईओ को पत्र लिखकर मामले के जांच के आदेश दे दिए है। बीएसए राकेश सिंह ने बताया कि एनजीओ को नोटिस जारी कर खराब खाने को लेकर संस्था को एक सप्ताह के अंदर अपना स्पष्टीकरण बीएसए कार्यालय को देने को कहा गया है। चेतावनी दी गई है कि स्पष्टीकरण नहीं देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed