{"_id":"5f035d748ebc3e42f57dade4","slug":"servant-said-if-you-do-not-marry-then-he-will-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकर ने मालिक की लड़की से कहा, शादी नहीं करोगी तो वह जान दे देगा और पूरे परिवार को फंसा देगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकर ने मालिक की लड़की से कहा, शादी नहीं करोगी तो वह जान दे देगा और पूरे परिवार को फंसा देगा
Mon, 06 Jul 2020 10:50 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में एक घर में काम करने वाले नौकर ने मालिक की बेटी से कहा कि यदि वह उसके साथ शादी नहीं करेगी तो वह जान दे देगा और पूरे परिवार को फंसा देगा। नौकर को समझाने के बाद भी बात नहीं बनी। प्रकरण को लेकर शिवपुर थाने में लोढ़ान निवासी राजेश गोड़ के खिलाफ शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
शिवपुर थाना अंतर्गत परमानंदपुर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के अनुसार राजेश उनके घर में एक साल से काम करता था। राजेश को परिवार के लोग घर के सदस्य जैसा ही स्नेह देते थे। इसी बीच घर की एक लड़की को लेकर राजेश की नीयत खराब हो गई। राजेश ने लड़की से शादी की बात कही तो वह इंकार कर दी। अब राजेश फोन कर धमकाता है कि यदि वह शादी नहीं करेगी तो वह जहर खाकर मर जाएगा और पूरे परिवार को फंसा देगा। राजेश की धमकियों से पूरा परिवार डरा हुआ है। शिवपुर थानाध्यक्ष नागेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।