फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sero survey started to assess immunity in Varanasi

रोग प्रतिरोधक क्षमता का आकलन करने के लिए वाराणसी में सीरो सर्वे शुरू

Sat, 05 Sep 2020 12:11 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 05 Sep 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Sero survey started to assess immunity in Varanasi
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लल्लापुरा के पास सीरो सर्वे के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना काल में शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता कितनी है, इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है। यह न केवल किसी एक व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार की सेहत के लिए बेहतर कदम है। शुक्रवार से शुरू सीरो सर्वे में सैंपल लेने घर-घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को पहले जागरूक किया, फिर सभी का सैंपल लिया।

विज्ञापन

 
सर्वे को लेकर लोगों के मन में कई तरह की भ्रांतियां भी हैं, यही वजह है कि टीम के पहुंचने पर कई जगहों पर पहले तो लोग सैंपल देने से मना कर दिए। खासकर ग्रामीण इलाकों में सैंपल के लिए ज्यादा मशक्कत करनी पड़ी। बाद में जब टीम ने लोगों को सर्वे के बारे में जागरूक किया तो सभी तैयार हो गए और सैंपलिंग के लिए अपनी सहमति दी। इस दौरान लोगों का एंटीजन टेस्ट भी किया गया।

विज्ञापन

क्या है सीरो सर्वे 

यह एक रक्त आधारित जांच है। व्यक्ति के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का आकलन होता है। यह कोरोना की जांच नहीं है। सर्वे में रैंडम रूप से 18 से 59 आयु वर्ग के बीच के व्यक्ति का सैंपल लेकर जांच की जा रही है। 18 साल से कम और 60 साल से अधिक वालों की जांच नहीं होगी। जांच से पहले संबंधित व्यक्ति की लिखित सहमति ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लिए गए सैंपल

स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार से आठ सितंबर तक चलने वाले सर्वे के लिए जिले में 45 जगहों पर 1440 लोगों के सैंपल लेकर उसे केजीएमयू में भेजा जाएगा। शुक्रवार को पहले दिन कुल 294 लोगों के सैंपल लिए गए। शहरी क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य लल्लापुरा, दुर्गाकुंड, आदमपुर, चौकाघाट के साथ ही ग्रामीण इलाकों में हरहुआ, काशी विद्यापीठ, बड़ागांव, आराजीलाइन, चोलापुर, दानगंज, चिरईगांव, बड़ागांव, पिंडरा में बाबतपुर सहित अन्य जगहों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर लोगों का सैंपल लिया। लोगों के शरीर में हेपेटाइटिस बी और सी की बीमारी की भी जांच की जा रही है। वहीं पहले दिन कई वार्डों में टीम जांच के लिए नहीं पहुंच पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed