फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sergovardhan of the saint decorated, now waiting for the guru on Ravidas jayanti

वाराणसी: अमृतवाणी से गूंज रहा संत रविदास के सपनों का गांव बेगमपुरा, गुरु चरणों की रज पाने के लिए देश भर से आ रहे श्रद्धालु

Sun, 13 Feb 2022 08:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Feb 2022 08:10 PM IST
सार

जयंती के दिन संत निरंजन दास के सत्संग करने के लिए मुख्य पंडाल बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है। सौ फीट चौड़ा और दो सौ फीट लंबा मुख्य पंडाल बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Sergovardhan of the saint decorated, now waiting for the guru on Ravidas jayanti
सीरगोवर्धन में खुशियां मनातीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में संत के सपनों का गांव बेगमपुरा सजकर तैयार हो गया है। गुरु चरणों की रज पाने के लिए देश भर से श्रद्धालुओं का आने का सिलसिला लगातार जारी है। संत निरंजन दास के बनारस पहुंचते ही मेला क्षेत्र की रौनक भी बढ़ जाएगी। मेला क्षेत्र की जगमगाहट बरबस ही लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है।

विज्ञापन


मंदिर से लेकर सत्संग हाल तक रंग-बिरंगी झालरें और दुकानें सजाई गईं हैं। रविवार को सीरगोवर्धन का नजारा पूरी तरह से बदला-बदला रहा। जयंती में शामिल होने के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र से संगत पहुंचने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


अब यहां संत निरंजन दास के आने का इंतजार है जिसके बाद जयंती का आगाज होगा। जयंती में शामिल होने के लिए संगत पहुंचने का क्रम रविवार देर शाम तक बना रहा। 25 हजार के करीब संगत पहुंच चुकी है। 35 सौ सेवादार लंगर खिलाने से लेकर साफ सफाई करने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतवाणी सीर का पूरा इलाका गूंज रहा है। मंदिर के ट्रस्टी के एल सरोआ ने बताया कि सेवादारों की संख्या सोमवार को 35 सौ से बढ़ाकर पांच हजार हो जाएगा। पंडाल को कोलकाता से मंगाए गए फूलों से पंजाब के कारीगर सजा रहे हैं।

सीसी कैमरे के दायरे में होगा पंडाल

जयंती के दिन संत निरंजन दास के सत्संग करने के लिए मुख्य पंडाल बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है। सौ फीट चौड़ा और दो सौ फीट लंबा मुख्य पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल में सुरक्षा के लिए तीन हाई पावर के सीसी कै मरे लगाए जाएंगे।

वीवीआईपी आगमन को देखते हुए तैयारियां तेज

रविदास जयंती में पंजाब, दिल्ली और यूपी के सीएम के आने की संभावनाओं को देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं। वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर नगर निगम साफ सफाई और प्रकाश व्यवस्था को ठीक कराने में लगा हुआ है। सीर गेट बीएचयू परिसर में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराई गई। पहली बार सत्संग के लिए जर्मन हैंगर का पंडाल लगाया गया है। 

फूलों की बरसात से करेंगे गुरु का स्वागत

रविदासिया धर्म प्रमुख संत निरंजन दास सोमवार को दोपहर बाद कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। संत और दो हजार श्रद्धालुओं के साथ उनकी विशेष ट्रेन बनारस पहुंचेगी। कैंट रेलवे स्टेशन और मंदिर क्षेत्र में संत का फूलों की बरसात से स्वागत किया जाएगा।

रविवार को जालंधर से बेगमपुरा स्पेशल ट्रेन बनारस के लिए रवाना हुई। 30 बसों के साथ ही 100 से अधिक चार पहिया वाहनों में पंजाब से आ रहे श्रद्धालुओं को सीर ले जाया जाएगा। इस बार दो स्पेशल ट्रेनों से रैदासी बनारस आ रहे हैं। पहली ट्रेन से संत निरंजन दास 14 फरवरी को बनारस आएंगे और जयंती उत्सव के दूसरे दिन 17 फरवरी को वापस जालंधर लौटेंगे।

दीप जलाकर होगी उत्सव की शुरुआत

संत रविदास की जयंती माघी पूर्णिमा पर 16 फरवरी को मनाई जाएगी। मुख्य उत्सव की शुरुआत 15 फरवरी की शाम को रविदास पार्क में दीपक जलाकर होगी। इसके बाद माघी पूर्णिमा पर निशान फहराकर जयंती समारोह शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed