{"_id":"5d45e92a8ebc3e6d243bc9ec","slug":"sent-jons-school-varanasi-news-vns476556959","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर, आगरा व गोरखपुर ने अलग वर्गों में जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर, आगरा व गोरखपुर ने अलग वर्गों में जीता खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सेंट जांस स्कूल के संयुक्त संयोजन में हुई सीआईएससीई उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड प्रांतीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। सेंट जांस स्कूल डीरेका और मढ़ौली परिसर में पिछले तीन दिनों से चल रही प्रतियोगिता के फाइनल में कानपुर, आगरा व गोरखपुर ने जीत दर्ज की। जबकि वाराणसी तीसरे स्थान पर रहा।
बालकों के अंडर-14 फाइनल में गोरखपुर ने मेरठ 57-55 हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 फाइनल (बालक) में आगरा ने मेरठ को 43-37 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 फाइनल(बालक) में कानपुर दक्षिणी ने मेरठ को 47-40 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में लखनऊ बी ने उत्तराखंड को हराकर खिताब पर कब्जा किया। अंडर-17 बालक वर्ग में वाराणसी तीसरे स्थान पर रहा। सेमीफाइनल के मैचों में अंडर-19 बालिका वर्ग में लखनऊ बी ने गाजियाबाद को तथा उत्तराखंड ने कानपुर उत्तरी को पराजित किया। अन्य सेमीफाइनल मैचों में अंडर-14 बालक वर्ग में गोरखपुर ने लखनऊ बी को तथा मेरठ ने उत्तराखंड को पराजित किया। पुरस्कार वितरण डीरेका के सीपीओ प्रदीप कुमार सिंह ने किया। धन्यवाद प्रधानाचार्य फादर लुईस बृग्स ने दिया। प्रतियोगिता का संचालन वाराणसी के जोनल कोआर्डिनेटर फादर सुसई राज, सेंट जांस मढ़ौली के प्रधानाचार्य फादर हेनरी व फादर अमल दास, फादर अरुल, फादर आनंद ने किया।