फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sensation in Bhadohi after people see deadbody of cow

भदोही में मृत गाय मिलने से फैली सनसनी, ग्रामीणों में उबाल, पुलिस और पीएसी तैनात

Mon, 06 Aug 2018 06:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Updated Mon, 06 Aug 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
Sensation in Bhadohi after people see deadbody of cow
तीन युवकों को हिरासत में लेकर कर पूछताछ कर रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के भदोही जिले के एक गांव में सड़क किनारे  किनारे सोमवार की भोर में मृत गाय मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया। कुछ ही देर में मौके पर जुटे ग्रामीणों ने भदोही-दुर्गागंज मार्ग को जाम कर दिया। घटना की खबर लगते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


अफसरों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर 45 मिनट पर जाम समाप्त कराया। साथ ही बस्ती से तीन युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर बस्ती में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।  सुबह करीब छह बजे भदोही कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती सियरहां गांव के लोग शौच के लिए निकले तो सड़क किनारे एक गाय मृत पड़ी थी।
विज्ञापन


यह खबर गांव में तेजी से फैल गई। देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोग जुट गए और भदोही-दुर्गागंज मार्ग पर जाम लगा दिया। मामले की जानकारी मिलने पर भदोही और सुरियावां थाने की पुलिस के अलावा एएसपी डॉ. संजय कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया तब 45 मिनट बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से कुछ औजार भी मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस के साथ आए डाग स्क्वॉड बस्ती तक गया लेकिन वह आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। बताया गया कि गाय भानूपुर गांव के बिरजू पाठक की थी। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि अवांछनीय तत्वों ने रात में गाय को लाकर मार दिया। पुलिस ने नई बस्ती के तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

मौके पर तनाव देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। वहीं, मौके पर पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मामले में कड़ी कार्रवाई न की गई तो वे आंदोलन करेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह माहौल खराब करने की साजिश हो सकती है। मामले जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
 

सावन में माहौल खराब करने साजिश तो नहीं

Sensation in Bhadohi after people see deadbody of cow
UP POLICE
भदोही कोतवाली क्षेत्र के सियरहां नई बस्ती में मृत गाय मिलने के मामले में कई सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों के अलावा पुलिस को भी संदेह है कि सावन के सोमवार को सुबह ऐसी घटना कहीं माहौल खराब करने की साजिश तो नहीं। बहरहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी सूझ-बूझ से ग्रामीणों को शांत करा कर मामले को संभाल लिया।

साथ ही ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। तीन माह पूर्व भानपुर गांव निवासी बिरजू पाठक की तीन गायें और हरिओम दूबे की एक भैंस चोरी हो गई थी। शिकायत के बाद पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

सुबह जो गाय सियरहां में मृत पाई गई, वह बिरजू पाठक की ही थी। पुलिस का मानना है कि किसी ने माहौल बिगाड़ने की साजिश की है। डाग स्क्वॉड के बस्ती की तरफ जाने से पुलिस की नजरें स्थानीय लोगों टिक गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed