फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PM Modi in Varanasi Live Expected Announcements to launch development initiatives Today News in Hindi

PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, काशी से 23 परियोजनाओं की शुरुआत, बोले- ये है दिवाली गिफ्ट

Sun, 20 Oct 2024 12:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 20 Oct 2024 12:22 PM IST
सार

PM Modi in Varanasi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी के लिए वाराणसी में केंद्रीय मंत्रियों के साथ यूपी के डिप्टी सीएम भी पहुंच गए हैं। इसके साथ ही सुरक्षा को लेकर बाबतपुर एयरपोर्ट पर फोर्स तैनात हैं। दिग्गज नेताओं को लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की कवायद शुरू हो गई है।

विज्ञापन
PM Modi in Varanasi Live Expected Announcements to launch development initiatives Today News in Hindi
कार्यक्रम को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कुछ घंटे में पहुंचेंगे। इसके पहले उनकी अगवानी के लिए कई दिग्गज नेता भी जिले में पहुंच चुके हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों के साथ भारी मात्रा में फोर्स भी तैनात हैं। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य राजकीय विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे।
विज्ञापन




केंद्रीय मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू भी रविवार की दोपहर काशी पहुंचे। वाराणसी एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। डीएम एस. राजलिंगम और पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल एयरपोर्ट मेन गेट से बाबतपुर ब्रिज तक सुरक्षा व्यस्था का जायजा लेते हुए लाइनअप में खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं से भी जानकारी ली। वहीं, बैरिकेडिंग का सीपी ने जायजा लिया।
विज्ञापन

PM Modi in Varanasi Live Expected Announcements to launch development initiatives Today News in Hindi
पीएम की अगवानी करने आए भाजपा के दिग्गज नेता। - फोटो : अमर उजाला
सिगरा स्टेडियम में आयोजित पीएम मोदी के कार्यक्रम में हॉकी, हैंडबॉल और रग्बी की बालिका खिलाड़ी सभी पहुंचने लगे हैं। सभी खिलाड़ी विकास इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। यह खिलाड़ी परमानंदपुर से सिगरा स्टेडियम आई हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, बृजेश पाठक और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी से लखनऊ से वाराणसी पहुंचे हैं। दोनों डिप्टी सीएम बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। यहां से वे पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके अलावा, सीएम योगी आदित्यनाथ भी पीएम मोदी के स्वागत में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed