फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sena

सेना भर्ती के नाम पर 28.50 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Nov 2020 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
sena
वाराणसी। सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर नवयुवकों से ठगी करने के आरोपी बसपा कार्यकर्ता को शुक्रवार को सिगरा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी की शिनाख्त अकथा क्षेत्र की श्रीनगर कालोनी फेज-3 निवासी लल्लन सिंह यादव के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

दरअसल, बिहार के गया जिले के वजीरगंज निवासी दीपक कुमार ने आईजी रेंज से जनवरी में शिकायत की थी। साथ ही सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। दीपक के अनुसार, उसको और सगे संबंधियों को सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर खुद को बसपा कार्यकर्ता बताने वाले लल्लन सिंह यादव ने 28 लाख 50 हजार रुपये लिए। इसके बाद नियुक्ति पत्र भी थमाया जो फर्जी निकला। नौकरी न मिलने पर पैसा वापस मांगा गया तो कार में बंद कर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सिगरा थाने के एसएसआई अमित मिश्रा ने लल्लन को चिन्हित कर उसे अपनी टीम के साथ लहुराबीर चौराहा से गिरफ्तार किया है। लल्लन ने स्वीकार किया कि उसने सेना में भर्ती कराने के नाम पर कई नवयुवकों से पैसे लिए थे। साथ ही कई लोगों को फर्जी अभिलेख तैयार कर नियुक्ति पत्र भी दिए थे। उसने दीपक कुमार से भी फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 28 लाख 50 हजार रुपये लिए थे। इस काम में उसकी मदद बलिया के फेफना थाना अंतर्गत हजौली निवासी मनीभूषण पांडेय करता था। फर्जीवाड़े में जो पैसे मिलते थे, उसे दोनों आधा-आधा बांट लेते थे। एसपी सिटी ने बताया कि मनीभूषण के साथ ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिक्किम में बनाया था फर्जी ट्रेनिंग सेंटर
एसएसआई अमित मिश्रा ने बताया कि लल्लन न केवल सेना भर्ती का फर्जी नियुक्ति पत्र देता था, बल्कि सिक्किम में फर्जी ट्रेनिंग सेंटर भी बना रखा था। मनीभूषण सहित गिरोह के अन्य सदस्य पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में सेना भर्ती की तैयारी करने वाले नवयुवकों से सीधे संपर्क कर उन्हें अपने जाल में फंसाकर रुपये ऐंठते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed