फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Semester examinations will be held in Sanskrit University from 29

संस्कृत विश्वविद्यालय में 29 से होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं

Wed, 07 Jul 2021 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Semester examinations will be held in Sanskrit University from 29
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में शास्त्री और आचार्य की सेमेस्टर परीक्षाएं 29 जुलाई से होंगी। छह अगस्त तक होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए समय-सारिणी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश ने बताया कि पहले दिन 29 जुलाई को शास्त्री द्वितीय वर्ष प्रथम पत्र अनिवार्य संस्कृत काव्य, आचार्य द्वितीय सेमेस्टर प्रथम पत्र, शास्त्री तृतीय वर्ष प्रथम पत्र क वर्ग और आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर प्रथम पत्र की परीक्षा होगी। इसके अलावा अलग-अलग तिथियों में समय सारिणी के अनुसार परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय के वेबसाइट और संबंधित विभाग, महाविद्यालय से भी की जा सकती है। आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर के चार पत्रों की लिखित परीक्षा जिन-जिन परीक्षा केंद्रों पर होगी, उन्हीं केंद्रों पर छात्रों की पंचम पत्र मौखिक परीक्षा भी होगी। 2020 के पहले शास्त्री प्रथम, द्वितीय परीक्षा में पर्यावरण अध्ययन विषय में अनुत्तीर्ण, अनुपस्थित हो गए थे नियमानुसार ऐसे छात्र शास्त्री द्वितीय, तृतीय की 2021 परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, उन्हें पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed